Rashifal 25 September: सिंह राशि सहित इन 4 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, खूब मिलेगी तरक्की

Rashifal 25 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

राशिफल 25 सितंबर 2020 | Horoscope 25 September 2020

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज अनजान लोगों से बचकर रहना होगा। आप अनजान व्यक्तियों की बातों को सुनकर अत्यधिक प्रभावित होने से बचें। आपको अपनी वर्तमान आर्थिक स्थिति पर ध्यान देते हुए कोशिश करनी होगी। सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उनको लाभ मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए अन्यथा इसकी वजह से कामकाज प्रभावित होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके दिमाग में कई तरह के सवाल उत्पन्न होंगे, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण काम में आप जल्दीबाजी ना करें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। भाग्य के बलबूते आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल हो सकते हैं। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके द्वारा बनाई गई कामकाज की योजनाएं सफल होंगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का मन भगवान के पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। पुराने दोस्तों की मदद से आपका रुका हुआ कामकाज पूरा होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा नतीजा हासिल होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल अच्छे रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेना पड़ सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी परंतु आज आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। खुदरा व्यापारी मुनाफे को लेकर सजग रहें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षकों का मार्गदर्शन मिल सकता है। किस्मत के बलबूते आपको सफलता के कई मौके हाथ लग सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। दान पुण्य में रुचि बढ़ेगी। आप अपने घरेलू कार्य समय पर पूरा करेंगे। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। काफी लंबे समय से चली आ रही मानसिक परेशानी दूर होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम-गरम रहने वाला है। बाहर के खानपान से परहेज करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज किसी से भी पैसा उधार लेने से बचना होगा अन्यथा उधार लिया गया पैसा चुकाने में परेशानी होगी। कार्य क्षेत्र में अचानक बदलाव हो सकता है, जिसके कारण कामकाज प्रभावित होगा। आप अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। आप मित्रों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। आपके अंदर उत्साह की कमी महसूस होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। बैंक से जुड़े हुए कामों में आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। कारोबार में आप कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा मुनाफा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के ऊपर कामकाज की जिम्मेदारियां अधिक रहेंगीं, जिसके चलते आप काफी बिजी रहने वाले हैं। काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत पर भी ध्यान दीजिए। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आपको चिंतित होना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों की मानसिक चिंता दूर होगी। आपकी दिनचर्या में कुछ बदलाव हो सकता है, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। बच्चों के साथ आप मनोरंजन के क्रियाकलापों में भाग ले सकते हैं। आपके शत्रु पक्ष आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। महत्वपूर्ण कामों में आपके द्वारा लिया गया फैसला अच्छा साबित होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में थोड़ी उतार-चढ़ाव परिस्थितियां बनी रहेंगी, इसलिए आपको संभल कर रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप अपने कामकाज को पूरे जोश के साथ पूरा करेंगे। बिजनेस में आपको भारी मुनाफा मिलने के संकेत दिख रहे हैं। कोई जोखिम आप अपने हाथ में ले सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। आर्थिक रूप से धन लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज सफलता के कई अवसर हाथ लग सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल थोड़ा नकारात्मक रहेगा। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। लेनदेन के कामों से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। घर में किसी सदस्य के विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है।