Rashifal 26 November: इन 4 राशियों का भाग्यवश रहेगा अच्छा दिन, बाकी राशियों के लोग भी पढ़े अपना राशिफल

Rashifal 26 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

26 नवंबर 2020 राशिफल | 26 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप समय व्यतीत करके काफी खुशी महसूस करेंगे। आपके स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन लगभग ठीक-ठाक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। अचानक शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट के कामों में सफलता हासिल होगी। किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। व्यापार में आपको उन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आज आपका भाग्य मजबूत रहेगा। भाग्य के सहारे कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज भाग्यवश आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके द्वारा किए गए पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के जीवन की परिस्थितियां अच्छी रहेगी। थोड़े प्रयास में आपको अधिक सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आप अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपनी चीजों को संभाल कर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी करने का विचार बना सकते हैं। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार में किया गया बदलाव आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगें। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज पराक्रमी बने रहेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। व्यापार के क्षेत्र में बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। भगवान की आराधना में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुम्भ राशि वाले जातकों को धनलाभ मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम जीवन में आपको सफलता मिलने की संभावना है। घर-परिवार से संबंधित जरुरी चीजों की खरीदारी हो सकती है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्चे भी बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। प्रिय का बदलता व्यवहार आपके मन को काफी परेशान करेगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। आप किसी भी ही प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। निवेश संबंधित कामों से दूर रहना होगा।