Rashifal 26 October: इन तीन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, बाकी राशियों का ऐसा गुजरेगा दिन

Rashifal 26 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

26 अक्टूबर 2020 राशिफल | 26 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अगर किसी चीज को पाने की इच्छा है तो वह चीज आपको आज मिल सकती है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। कार्य क्षमता में वृद्धि होने की संभावना है। दोस्तों से फोन पर बातचीत हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज मानसिक रूप से खुद को हल्का महसूस करेंगे। आपके अंदर आज कुछ नया करने का जज्बा जाग सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्ग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपकी अच्छी आदत से आसपास के लोग काफी प्रभावित होंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने प्यार के प्रति अधिक गंभीर नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आज आपके ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है, जिसकी वजह से कोई भी नया कदम उठाने से पहले सोच-विचार करना जरूरी है। व्यापार की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। भागीदारों के सहयोग से लाभ मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशियां प्राप्त होंगी। आप किसी बड़ी दुविधा से बाहर निकल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर व्यतीत होने वाला है। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जो आपको सफलता के मार्ग पर आगे ले जाएगी। माता का आशीर्वाद और प्यार मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू सुख बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज दिमाग कुछ अलग नजर आ रहा है। आपके दिमाग में इधर-उधर की बातें आ सकती हैं, जिसको लेकर आप थोड़े बेचैन नजर आएंगे। आप बेवजह की चिंता ना करें। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से बेहद खुश रहेंगे। शाम के समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर खाने पीने की योजना बना सकते हैं। आज आपको अपनी कोशिशों का अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों को आज कामकाज के सिलसिले में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपके बेहद काम आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो जांच पड़ताल जरूर करें। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं। कुछ जरूरतमंद लोग आपके पास मदद मांगने आएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज थोड़ा संभल कर रहना होगा। घर-परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। काफी समय के बाद आप अपने किसी पुराने दोस्त या चाहने वाले से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आपका अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस रहेगा। आप अपनी मेहनत से कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का मन आज काफी विचलित रहेगा। घर-परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। यदि आप किसी मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य करें। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी आपका पूरा साथ देगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। बैंक से जुड़े हुए कामों में आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आज आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। पेशेवर बनें और पारम्परिक मार्ग की तरफ जाएँ। नई-नई चीजें जानने की इच्छा जागृत हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से खुश होकर कोई उपहार दे सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। खास लोगों से बातचीत आगे बढ़ सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का वातावरण उत्सव जैसा बनेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। आप हर व्यक्ति को समझने की कोशिश कर सकते हैं। मानसिक रूप से आप खुश रहेंगे। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ काम करने वाले लोगों से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिल सकता है। बच्चों की उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। वाहन सुख मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, परंतु पहले परिवार के लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। प्यार के मामले में आज आप भाग्यशाली साबित होंगे। प्रेम जीवन में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपनी सोच बदलने की आवश्यकता है। आप खुद की बात कहने से ज्यादा सामने वाले की बात सुनने पर ध्यान दीजिए। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जानकारियां प्राप्त हो सकती है। आप अपने कामकाज के तरीकों में सुधार करने की कोशिश करेंगे। आज आप कोई भी रिस्क लेने से दूर रहें अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अचानक किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है।