Rashifal 26 September: आज इन 6 राशियों को धन प्राप्ति के बने योग, कई क्षेत्रों से मिलेगी खुशखबरी

Rashifal 26 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

राशिफल 26 सितंबर 2020 | Horoscope 26 September 2020

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य के बलबूते आपके कामकाज पूरे होंगे। आपके जीवन की कठिन परिस्थितियां समाप्त हो सकती हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम, व्यापार में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज थोड़ा संभल कर रहना होगा। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। विरोधी पक्ष मजबूत रहेंगे। यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। व्यापार जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दीजिए। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवन साथी के सहयोग से आपको लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन में आज कई खुशियां मिल सकती हैं। आप पराक्रम और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने कामकाज बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। इस राशि के जातक प्रेम संबंधित मामलों में भाग्यशाली साबित होंगे। आपको अपने लव पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। भगवान की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। किसी पुरानी योजना का आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। काफी लंबे समय से जिस काम को करने की कोशिश कर रहे थे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा क्योंकि मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी खुश रहेंगे। व्यापार में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको भारी मुनाफा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। खासतौर से विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगीं। आपका उधार पैसा वापस मिल सकता है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ नए कामकाज की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलने वाला है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज भूमि-भवन, वाहन संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आने की संभावना है। आपकी सकारात्मक सोच आपको बड़ी उपलब्धि दिला सकती है। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। कोई पुराना वाद-विवाद सुलझ सकता है, जिससे आप काफी हर्षित होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज का भार अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। प्रेम जीवन में आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चल कर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। बच्चों की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अपनी मधुर वाणी के दम पर अच्छा लाभ मिल सकता है। खुद का व्यापार करने वाले लोगों को आज भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी पुराने निवेश का आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के जीवन में आज कई सकारात्मक फल मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। रुके हुए कामकाज आप पूरे कर सकते हैं। अगर आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। अचानक आपको आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप बेवजह के खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा आगे चलकर धन की कमी महसूस हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आपको मुनाफा मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम जीवन में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार का मामला आप शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को पुराने संसाधनों से धन लाभ मिलने की संभावना है। आप काम की नई योजनाएं बना सकते हैं। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रेम, व्यापार में आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी। भगवान की पूजा में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता हासिल होगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका प्रेम जीवन बहुत ही बेहतर चल रहा है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। निजी जीवन की परेशानियां कम होंगी। आप मानसिक रूप से काफी खुश महसूस करेंगे।