Rashifal 27 November: मिथुन राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुंभ वाले ना करें कोई निवेश, बाकी भी जाने अपना हाल

Rashifal 27 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

27 नवंबर 2020 राशिफल | 27 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी को लेकर आप थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने से बचना होगा अन्यथा आपके मुनाफे में कमी आने की संभावना नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातको का मन कुछ परेशान नजर आ रहा है। आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। इस राशि के लोग किसी को भी पैसा उधार ना दें। धन संबंधित मामलों में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। प्रेम जीवन की परेशानियां दूर होंगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातको को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में मुनाफा मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा अन्यथा चोट लग सकती है। परिस्थितियों के अनुसार आपको खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आपका व्यापार ठीक ठाक चलेगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों की स्थिति बहुत ही अच्छी नहीं रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचना होगा। बच्चों की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार में आप किसी के ऊपर अधिक भरोसा ना करें अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। विदेश में कार्य कर रहे लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। अविवाहित लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक रहेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिलने की संभावना है। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। घर के किसी सदस्य से तू-तू, मैं-मैं होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज मन काफी हताश रहेगा। कामकाज की टेंशन अधिक रहेगी। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आने की संभावना नजर आ रही है। अचानक पुराने दोस्तों से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपका व्यापार जैसा चल रहा है वैसे ही चलने दीजिए। आप किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना है। समाज में नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका आने वाले समय में आपको फायदा मिलेगा। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। इस राशि के लोग आज कोई भी निवेश करने से बचें अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखने की आवश्यकता है अन्यथा गुम या चोरी होने की संभावना नजर आ रही है। आज आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। यदि आप साझेदारी में कोई नया व्यापार आरंभ कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से जांच-पड़ताल जरूर करें। किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ ही काम शुरू कीजिए। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।