Rashifal 28 November: इन 6 राशियों के दुखों का होगा निवारण, बाकी राशियों के लोग भी जाने अपना हाल

Rashifal 28 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

28 नवंबर 2020 राशिफल | 28 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के अंदर आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। आप अपने सभी काम जोश के साथ पूरा करेंगे। भूमि, भवन से संबंधित कोई लाभ मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता से प्रेम और सहयोग मिलेगा। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। व्यापार में उन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का मन आज कुछ चिंतित नजर आ रहा है। खर्चों में अधिकता को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का बजट बनाकर चले। किसी भी स्थिति में आप कर्ज लेने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। करीबी रिश्तेदारों से मिलकर आपका मन खुश होगा। वाहन चलाते समय आप सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के आर्थिक मामले सुलझ सकतें हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापर में आप कुछ नया बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। घरेलू सुख-साधन में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार से संबंधित अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका आपको आगे चलकर फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का मन भगवान की भक्ति में अधिक लगेगा। आप परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। किसी दुर्घटना से चोट लगने की संभावना नजर आ रही है, जिसकी वजह से आपको परेशान होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अचानक पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना नजर आ रही है। माता की सेहत में सुधार आएगा। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपको अपने व्यापार में लाभदायक समझौते मिलने की संभावना है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। बच्चों की उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। व्यापार आपका अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। आपके व्यवहार में बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम की स्थिति में भावनाओं में बहकर कुछ झगड़ा कर सकते हैं, इसलिए आपको ध्यान रखना होगा। व्यापार आपका अच्छा चलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। बच्चों और जीवनसाथी के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज कठिन चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। भूमि, भवन और वाहन संबंधित कार्यों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता लेनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। जो काम आप काफी लंबे समय से पूरा करने की सोच रहे थे, वह कार्य आज पूरा होता हुआ नजर आ रहा है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता हासिल होगी। व्यापार में भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी।