Rashifal 28 October: तुला राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें सभी राशियों का आज का राशिफल

Rashifal 28 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

28 अक्टूबर 2020 राशिफल | 28 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोग आज ज्यादा चिंता में डूबे रहेंगे। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए अन्यथा स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों का बजट बनाकर चलें। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। आप अपने आहार पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से दूर रहने की आवश्यकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ नया जानने की इच्छा जागृत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज अपने किसी प्रिय मित्र से मतभेद होने की संभावना है, जिसके कारण आप काफी हताश रहेंगे। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आर्थिक परेशानियों के चलते आप काफी परेशान नजर आएंगे। पड़ोसियों के साथ कहासुनी होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको अपने भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। संपत्ति के कामों में आपको लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने निवेश का नतीजा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। आज का दिन आपका बेहद खूबसूरत रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। धन कमाने के कई जरिए हासिल हो सकते हैं। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल उत्सव जैसा बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आपका आत्मबल मजबूत रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कार्यस्थल में विस्तार संबंधित योजनाएं बन सकती हैं। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सबसे उत्तम रहने वाला है। अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। ग्राहकों में वृद्धि होने की संभावना है। मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइस मिल सकता है। जमीन जायजाद से संबंधित कार्यों में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का आज का दिन आरामदायक व्यतीत होने वाला है। करीबी दोस्तों और परिवार के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। आप अपनी सकारात्मक सोच से लगातार सफलता की राह पर आगे बढ़ेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करने वाले हैं ध.न संबंधित मामलों में आज आप भाग्यशाली साबित होंगे। व्यापारिक लेन-देन करते वक्त आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। परिवारिक मामलों को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। आमदनी से अधिक खर्चे बढ़ेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों की सहायता से कामकाज में सफलता हासिल होगी। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चों की उन्नति से आपका मन बेहद खुश होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। मानसिक तनाव कम होगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। धन कमाने की योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में ढेरों खुशियां मिलेंगी। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह हो सकता है। पुराने रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है। कोई बड़ा वाद-विवाद खत्म होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन पैसा लगातार पानी की तरह बह सकता है इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। घर में मेहमानों के आगमन से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। किसी विशेष काम में कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी।