आज शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी की कृपा से इन 2 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभदायी,होगा आकस्मिक धनलाभ ,जानें आज का राशिफल

तुला राशि –

लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी। आपको आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा।

वृश्चिक राशि –

अगर संभव हो तो कोई नया काम आज आरंभ न करें। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है।

धनु राशि –

आपका आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।  लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है। साझेदारी से लाभ होगा। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने से तथा प्रवास होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा।

मकर राशि

व्यावसाय में आप अपने आयोजन के अनुसार कार्य कर सकेंगे। धन की लेनदेन में भी सफलता मिलेगी। व्यापार से संबंधित कार्यो में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कुंभ राशि –

आपके वाणी तथा विचारो में शीध्र परिवर्तन होगा। बौद्घिक चर्चा में आप जुडेंगे। सर्जनात्मक प्रवृत्तियो से आनंद मिलेगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है।  आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की आवश्यकता है।

मीन राशि –

परिजनों के साथ विवाद में न उतरें।शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी| परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।