Rashifal 28 September: आज महादेव की इन 7 राशियों पर रहेगी अपार कृपा, धनलाभ की है प्रबल संभावना

Rashifal 28 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

राशिफल 28 सितंबर 2020 | Horoscope 28 September 2020

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ किसी तीर्थ यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आप गंभीर से गंभीर परिस्थिति में अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करके सभी मामलों का समाधान करेंगे। आज के दिन आंतरिक ऊर्जा बनी रहेगी। आप शांत और धैर्यवान रहेंगे। मानसिक शांति से उचित फल प्राप्त कर सकते हैं। आपके विरोधी पक्ष परास्त होंगे। इस राशि के जातकों का समय प्रेम संबंधित मामलों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। व्यापार में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपनी कार्य प्रणाली में सुधार कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपको कोई खास उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने दोस्तों की पैसों से मदद करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातकों को अच्छे जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। आप अपना शादीशुदा जीवन बहुत ही अच्छा व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के लिए बाहर जा सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अचानक वित्तीय लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का मूड हल्का-फुल्का खराब हो सकता है। अचानक बेवजह के खर्चे बढ़ेंगे, जिसके कारण आप काफी चिंतित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक भरा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है परंतु आपको अपने खान-पान की आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कामकाज के तरीकों में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। बेरोजगार लोगों को जल्दी अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप मानसिक रूप से थोड़ा मायूस महसूस कर सकते हैं। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई भी काम आप जल्दीबाजी में ना करें। आप निस्वार्थ भावना से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। घर-परिवार की परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत खराब होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन भी देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के शुभ संकेत बने हुए हैं। आप अपने प्रिय से कोई अच्छा उपहार ले सकते हैं। अचानक आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बात को आप काफी गंभीर रूप से ले सकते हैं, जिसके कारण आप काफी उदास रहेंगे। पुराने दोस्तों से संपर्क बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है परंतु आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्यार के मामले में आप थोड़े उलझे हुए महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आप अपने करियर को सही मार्ग पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी लोगों की सहायता से आपको लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। किसी पुराने निवेश का आपको नतीजा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज जोश में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने कामकाज की योजनाओं को सही ढंग से पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बदलाव होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। आज आपका भाग्य प्रबल रहने वाला है। भाग्य के बलबूते आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का भी सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी की पूरी सहायता मिलेगी। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। अचानक नए और जोश से भर देने वाला अवसर आपके सामने आ सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के ऊपर आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ असर डाल रही है। आज आपको स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने भूले-बिसरे मित्र से मुलाकात करके काफी खुशी महसूस करेंगे। आज आप अपने कामकाज से काफी हद तक संतुष्ट रहने वाले हैं। आप अपनी भूतकाल में हुई गलती स्वीकार करेंगे। अचानक कामयाबी के कई रास्ते हासिल होंगे, जिसका आपको पूरा फायदा उठाना चाहिए। आपकी जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। अचानक भारी मात्रा में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ कर सकते हैं। ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसकी सहायता से आप अपने जीवन में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। समाज में नए-नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। पुराने रुके हुए काम काज पूरे होंगे। परोपकारी गतिविधियों में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है। कई मामलों में आप बेहद भाग्यशाली साबित रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों की सोच सकारात्मक रहेगी। आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आपके सामने आने वाली सभी चुनौतियों का आप डटकर सामना करने वाले हैं। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शरीर में थोड़ा भारीपन महसूस हो सकता है। आप अपने ऊपर आलस हावी मत होने दीजिए अन्यथा कामकाज प्रभावित हो सकता है। शादीशुदा लोगों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। कारोबार में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का अनुभव किसी काम में उपयुक्त साबित होगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। पारिवारिक माहौल में खुशियां बनी रहेंगी। आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के बहुत से मौके हासिल होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में आपको आज अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करने वाले हैं। आपका धैर्य आपको लाभ दिला सकता है। काफी लंबे समय से जिस वक्त का इंतजार था वह इंतजार खत्म हो रहा है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक पूरी इमानदारी के साथ अपना काम पूरा करेंगे। कार्यस्थल में उच्च अधिकारी आपके कामकाज से बेहद खुश रहेंगे, यह खुश होकर आपको कोई पुरस्कार दे सकते हैं। निजी जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा। यदि आपका कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में आपको लाभदायक समझौता मिल सकता है। धन के मामले में आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। अचानक रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। घर-परिवार की वित्तीय स्थिति मजबूत बनाने में आपकी अहम भूमिका रहने वाली है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों की आज स्थिति बेहतर रहेगी। आपका दिमाग सक्रिय रहेगा। नए-नए कामों की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं। आज का दिन सफलतादायक रहने वाला है। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बच्चों की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा।