Rashifal 29 November: मिथुन व वृश्चिक राशि वालों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, बाकी राशियों का ऐसा गुजरेगा दिन

Rashifal 29 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

29 नवंबर 2020 राशिफल | 29 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपका धन फंस सकता है। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। आप किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आप बेकार की बातों में समय व्यर्थ मत कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। घर-परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। इस राशि के लोग किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ बाहर जाकर खुशी का पल व्यतीत करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक परेशानियां कम होंगीं। आप अपने परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है, जिससे आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने सभी कामकाज को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में आप अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करेंगे, जिससे हर मामले का समाधान निकल सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। बुरी संगति से दूर रहने की आवश्यकता है अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेना पड़ सकता है। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं में आपको कामयाबी मिलेगी। बच्चों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगें। रुका हुआ काम प्रगति पर आ सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। आप अपनी पुरानी योजनाओं को पूरा करने में काफी भागदौड़ करेंगे। परिवार के लोग आपकी पूरी मदद करने वाले हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी खड़ी हो सकती है। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। किसी यात्रा के दौरान आपको नया अनुभव हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधित मामलों में सुधार आएगा। जल्दी आपका प्रेम विवाह हो सकता है। शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा। आज विदेश से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क का फायदा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। आप अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभलकर रहें क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। अचानक किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रफुल्लित होगा।