Rashifal 29 October: आज इन 4 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, बाकी राशि वाले इन कामों से बचें

Rashifal 29 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

29 अक्टूबर 2020 राशिफल | 29 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज अपनी मेहनत का उचित नतीजा मिलेगा, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार और नौकरी में लाभ की संभावना बन रही है। कारोबार में विस्तार होगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई में कठिन विषयों पर फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों को आज अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी मायूस नजर आएंगे। आप नकारात्मक विचारों पर ध्यान मत दीजिए। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भागीदारों की सहायता से अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज कई मामलों में अच्छे नतीजे देखने को मिल सकते हैं। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी पुरानी योजना का आपको नतीजा प्राप्त होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है। शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में उत्पन्न हो रही परेशानी दूर होगी। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। रोजगार से संबंधित कोई फैसला लेना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में आपको नयापन महसूस होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। कामकाज में कोई नई उपलब्धि हासिल होने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। काम में आपका पूरा फोकस रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। किसी महत्वपूर्ण योजना में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ काम करने वाले लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सगे-संबंधियों से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर बनेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज अपनी मेहनत का परिणाम मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। आपको अपनी लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको निर्णय लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। व्यापार में लाभदायक समझौते मिलेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। मकान और जमीन खरीदने की प्लानिंग हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज मन समाज सेवा में अधिक लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का व्यापार अच्छा चलेगा। ग्राहकों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक आज चिंता मुक्त रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए इलेक्ट्रिक सामान की बिक्री से अच्छी कमाई होगी। आपको अपने हिसाब-किताब में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच पड़ताल जरूर कीजिए। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए नए मौके खोजना शुरू करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। मुश्किल परिस्थितियों में आपको धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। बेरोजगार लोगों को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को धन संबंधित फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक जीवन में दूसरों की मदद कर सकते हैं। व्यापारी कारोबार करते समय अपनी साख पर आंच ना आने दें। कागजी कार्यवाही हो या सामान की गुणवत्ता, किसी भी प्रकार का समझौता मत कीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की प्लानिंग बनेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज मन थोड़ा विचलित रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना बन रही है, जिससे आप काफी परेशान नजर आएंगे। युवाओं को कैरियर को लेकर माता-पिता की सलाह को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। बदलते मौसम की वजह से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही ना करें। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को कामकाज की परेशानी हो सकती है।