Rashifal 30 October: आज शरद पूर्णिमा पर बन रहा शुभयोग, जानिए किन राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन

Rashifal 30 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

30 अक्टूबर 2020 राशिफल | 30 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक अगर आज संयम के साथ अपने कार्य करते हैं तो इससे आपको लाभ मिलने की संभावना अधिक रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आज आपकी सोच सकारात्मक रहने वाली है, जिसकी वजह से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपके द्वारा दी गई सलाह कारगर साबित हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज भाग्यशाली साबित रहेंगे। आपके मन की सभी परेशानियां दूर होंगी। आप कठिन से कठिन काम करने में सक्षम होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल होगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आप अपने कामकाज से लोगों को प्रभावित करेंगे। किसी काम में आपकी योग्यता और बुद्धिमानी से बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में अच्छा परिणाम हासिल होगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है। आपको अपने व्यापार में लाभदायक समझौते हासिल होंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज धन संबंधित मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। इस राशि के लोग थोड़े प्रयास में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा नतीजा मिलने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप अपने प्रिय से मीठी-मीठी बातें करेंगे। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपके स्वभाव में बदलाव आने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। इस राशि के जातक किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। कार्य के प्रति आपको धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। विरोधी पक्ष आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। आप अपने भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। अचानक संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपने सोचे हुए कामों में अच्छा परिणाम हासिल होगा। निराशाजनक परिस्थितियों से छुटकारा मिल सकता है। करीबी रिश्तेदारों से मिलना-जुलना होगा। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आपके करियर को सही दिशा मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक दोस्तों और परिजनों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाले हैं। संतान के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था करने में आप कामयाब होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। ज्यादातर कामों में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कम मेहनत में आपको अधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार की जरूरतें पूरी होंगी। महत्वपूर्ण कामों में आपको सफलता मिल सकती है। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे घर-परिवार का वातावरण और अधिक खुशहाल बनेगा। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। समाज सेवा की भावना जागृत हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। लव पार्टनर के साथ चल रही नोकझोंक दूर होगी। आपके रिश्तो में नजदीकियां बढ़ेंगीं। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज दूरगामी लाभ देने वाली योजनाओं से सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल में किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। आप किसी भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग आज अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। अचानक ससुराल पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के कामकाज के तरीकों में सुधार आने की संभावना है। आज आप अपने सोचे हुए काम समय पर पूरे करेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने वाला है। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। भविष्य को सुरक्षित करने में आप सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है. आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के अच्छे व्यवहार से घर-परिवार और आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। आपका मन शांत रहेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े निवेश का आपको अच्छा फायदा मिलेगा। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग आ सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज कुछ नए-नए कामों में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जातकों का यह ध्यान रखना होगा कि आप ऐसा कोई भी कदम ना उठायें, जिससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। अजनबी लोगों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। कारोबारी सूचना प्राप्त होंगी और कार्य की रूपरेखा बनेगी। रोजगार संबंधी समस्याएं दूर होंगी। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।