Rashifal 31 October: इन 2 राशि वालों की बढ़ेंगीं मुश्किलें, बाकी राशियों का दिन रहने वाला है खास

Rashifal 31 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

31 अक्टूबर 2020 राशिफल | 31 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का सामाजिक वर्चस्व में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। मन की सारी परेशानी दूर होंगीं। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आज आपको अपना उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। मित्रों की सहायता से आपके रुके कामकाज पूरे होंगे। आपके द्वारा आज की गई यात्रा सुखद रहने वाली है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार में आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज धन प्राप्ति के मार्ग में उत्पन्न हो रही रुकावट से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कारोबार में किसी नई तकनीकी का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से काफी खुश रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज में आपका मन लगेगा। अधूरे रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप लंबी अवधि का निवेश करने का विचार बना सकते हैं परंतु कोई भी निवेश करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज धन प्राप्ति के नए स्रोत मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। मानसिक तनाव कम होगा। परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बन रही है। धार्मिक माहौल में समय व्यतीत करेंगे। आप माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप कुछ लोगों की भलाई कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के आज रुके हुए कार्य और योजनाएं पूरी होंगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहने वाले हैं। किसी पुरानी शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आप कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय शुभ रहने वाला है। आज आपके बीच में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आपके संबंध मजबूत बनेंगे। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के कारोबार में विस्तार होने की संभावना है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक साबित होंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। किसी पुराने वाद-विवाद से छुटकारा मिल सकता है। घरेलू वातावरण आनंददायक रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आप किसी नई योजना में पूंजी निवेश करने का सोच-विचार कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज कुछ नया काम शुरू करने की कोशिश करेंगे परंतु उससे पहले जानकारों से मार्गदर्शन और सलाह अवश्य ले लीजिए, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में फंसने से बचना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता से प्यार और सहयोग मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको अपनी आर्थिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों की आदतों में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। मन में नाकारात्मक विचार उत्पन्न होने की वजह से आप खुद को काफी बेचैन महसूस करेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार करने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। समाज में कुछ नए लोगों से मिलना-जुलना होगा। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ यादगार पल व्यतीत करेंगे। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज भाग्य प्रबल रहने वाला है। भाग्य के बलबूते आपके सभी कामकाज पूरे होंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। घर में आनंद का माहौल बना रहेगा। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। पारिवारिक लोगों से संबंध मजबूत रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित हो सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। आपको अपनी मेहनत का आज उचित फल मिलने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने का सोच-विचार कर सकते हैं। आपके द्वारा लिया गया यह निर्णय फायदेमंद साबित हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता हासिल करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। कामकाज के सिलसिले में किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रास्ता मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए शुभ रहने वाला है। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। घरेलू सुख-सुविधा बढ़ेगी। आज आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। मानसिक चिंता कम होगी। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अचानक बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी काम में पिता की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज अपने कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। पिता के साथ चल रहे वैचारिक मतभेद दूर होंगे। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में लाभ मिलेगा। सफलता के कई मौके हाथ लग सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। पूजा-पाठ से आपका मन शांत रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को ठीक समय पर पूरा करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप बीती बातों को बुलाकर अपने रिश्तो को नई शुरुआत देंगे। नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति मिलने की संभावना बन रही है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आप अपने किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के लोग कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्त करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर फोकस करेंगे। शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा।