वरुण धवन संग रश्मिका मंदाना ने मटकाई कमरिया, डांस करते-करते किया ऐसा कि डर गए अभिनेता: Video

साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बोलबाला इन दिनों हर तरफ देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे हैं, जो बहुत ही जल्द बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। इसी बीच “पुष्पा” फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बता दें हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने साउथ फिल्म पुष्पा से खूब धमाल मचाया है। पुष्पा के गाने हो या इस फिल्म की कहानी, सब सुपरहिट साबित हुई है। अब सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का एक नया वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आ रही हैं।

रश्मिका मंदाना और वरुण धवन इस वीडियो में साउथ सुपरस्टार विजय थलापति के गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, वैसे ही दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

रश्मिका मंदाना और वरुण धवन का डांस वीडियो हुआ वायरल

रश्मिका मंदाना ने फिल्म पुष्पा से एक अलग ही पहचान हासिल की है। फिल्म में रश्मिका मंदाना का गाना सामी सामी सुपरहिट साबित हुआ है। रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच अब रश्मिका मंदाना का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इस वायरल वीडियो में रश्मिका मंदाना बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ बीच पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना और वरुण धवन एक प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं और शूटिंग चल रही है। इस वीडियो में दोनों ट्रेंडिंग सॉन्ग थलपति विजय के अरबी कुथु पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अरबी कुथु इस समय सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है और ये गाना भी खूब वायरल हो रहा है।

आप सभी लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस डांस वीडियो में देख सकते हैं कि रश्मिका मंदाना और वरुण धवन की जबरदस्त एनर्जी, एक्सप्रेशन, केमिस्ट्री और मस्ती देखने को मिल रही है। इस वीडियो में फैंस दोनों के मूव्स को बहुत पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके एक्सप्रेशन और रॉकिंग लुक भी काफी अटेंशन ले रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

बता दें इन दिनों Arabic Kuthu HABIBO गाना इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है और इस पर लाखों रील्स बन चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना कलरफुल शॉर्ट स्कर्ट के साथ रेड टॉप के साथ ब्लू डेनिम पेअर किया है। वहीं अगर हम वरुण धवन की बात करें तो अभिनेता ने आंखों पर ब्लैक सनग्लासेज लगाए हुए हैं। उन्होंने ब्लैक शर्ट और ब्राउन पैंट पहनी है, जिसमें वरुण धवन काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। फैंस दोनों पर हार्ट इमोजी से प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।

रश्मिका मंदाना और वरुण धवन का वर्क फ्रंट

अगर हम वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता फिल्म “जुग जुग जियो’ में बहुत ही जल्द नजर आने वाले हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीँ वह कृति सेनन के साथ फिल्म “भेदिया” में भी नजर आने वाले हैं।

अगर हम रश्मिका मंदाना की बात करें तो वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। रश्मिका और वरुण फिल्म “मिशन मजनू” में भी दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ फिल्म “अलविदा” में भी नजर आएंगी।