रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने चुपके से कर ली शादी? दोनों की वेडिंग फोटो देख हैरान हुए फैंस!

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जिनकी लोकप्रियता देश-दुनिया में है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इन सितारों ने अपने दमदार अभिनय से दुनिया में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई है। उन्हीं में से एक विजय देवरकोंडा हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। मौजूदा समय में इनके फैंस की संख्या दुनियाभर में लाखों करोड़ों में है। मौजूदा समय में विजय देवरकोंडा के गिनती साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में होती है। इन्होंने अपने छोटे से फिल्मी करियर में बहुत शानदार काम किया है।

विजय देवरकोंडा एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने शानदार स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं विजय देवरकोंडा अपने प्रोफेशन लाइफ की तरह ही पर्सनल लाइफ की वजह से भी खबरों और सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। वैसे तो अभिनेता के लिए लाखों लड़कियां दीवानी हैं लेकिन विजय देवरकोंडा का नाम दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ भी जोड़ा जाता है।

ऐसा दावा किया जाता है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी रिश्ते में होने की बात कबूल नहीं की है। रश्मिका और विजय ने हमेशा ही एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन इन दोनों से जुड़ी हुई एक खबर सामने आई है, जो काफी हैरान कर देने वाली है। दरअसल, सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों दूल्हा-दुल्हन बने हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के अनुसार, दोनों ने चोरी छुपे शादी कर ली है।

दूल्हा-दुल्हन बने नजर आए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। जैसा कि आप लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं कि दोनों दूल्हा-दुल्हन बने हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों ही एक दूसरे के गले में वरमाला डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के चेहरे पर लंबी सी मुस्कान भी देखी जा सकती है।

इन दोनों को देखने के बाद ऐसा मालूम हो रहा है कि दोनों ही अपनी शादी से बहुत ज्यादा खुश हैं। तस्वीर में विजय देवरकोंडा जहां व्हाइट शेरवानी और पगड़ी में काफी डैशिंग लग रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना गोल्डन आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों की यह तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है।

क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस तस्वीर को दोनों के फैन पेज से सोशल मीडिया पर साझा किया गया है और इस तस्वीर को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो एक फैन ने एक्टर की तस्वीर को मॉर्फ्ड किया है, जो तस्वीर में साफ नजर आ रहा है यानी कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस तस्वीर में कोई भी सच्चाई नहीं है।

बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

अगर हम वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा को आखिरी बार फिल्म “लाइगर” में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे दिखी थीं। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के द्वारा निर्मित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं रश्मिका ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू फिल्म “गुडबाय” से किया है।