जानिए कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं रतन टाटा, लग्जरी कारों से लेकर फाइटर जेट तक का है शौक

इस दुनिया में हर कोई यही चाहता है कि वह अमीर बने, परंतु सोचने मात्र से ही इंसान अमीर नहीं बनता है। इसके लिए जीवन में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। दिन-रात एक मशक्कत करनी पड़ती है तब जाकर कुछ लोग होते हैं जो अपने सपने को साकार कर पाते हैं। जब भी अमीरी की बात आती है तो सबसे पहले ज्यादातर लोगों के दिमाग में टाटा, बिड़ला और अंबानी का ही नाम आता है।

यह सभी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हैं और दुनिया भर में इनका एक बड़ा नाम है। परंतु यह नाम ऐसे ही इतने बड़े नहीं बन गए हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत, दिन-रात एक की मशक्कत करनी पड़ी है। तब जाकर जमीन से उठकर टाटा, बिड़ला और अंबानी ने आसमान की बुलंदियों को छुआ है।

मौजूदा समय में टाटा, बिड़ला और अंबानी तीनों भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन हैं, जिन्हें दुनिया भर के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। आज हम आपको इन्हीं में से एक दिग्गज भारतीय बिजनेसमैन रतन टाटा के बारे में बताने वाले हैं। 28 दिसंबर 1937 को भारत के सूरत शहर में जन्मे रतन टाटा 84 साल के हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को दुनिया में एक बुलंदी तक पहुंचाया है।

रतन टाटा ने अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखे हैं और हर कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए आगे बढ़ते चले गए। इन्होंने अपने जीवन में काफी मेहनत की है, जिसका परिणाम सभी लोगों के सामने हैं। आज रतन टाटा एक ऐसी लग्जरी लाइफ जीते हैं, जिसकी ख्वाहिश हर किसी को होते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से रतन टाटा की लग्जरी लाइफ, उनके आलीशान बंगले, कार कलेक्शन के विषय में बताने वाले हैं।

आपको बता दें कि रतन टाटा साल 1991 से लेकर 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे हैं। टाटा ग्रुप के अध्यक्ष पद को उन्होंने 28 दिसंबर 2012 को छोड़ दिया था परंतु अभी भी टाटा समूह के चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने नई ऊंचाइयां हासिल की। रतन टाटा दुनिया के अमीर व्यक्तियों में शुमार ही नहीं है बल्कि यह एक बहुत अच्छे इंसान हैं। उनकी गिनती बड़े दानवीर और परोपकारियों में की जाती है। अगर हम रतन टाटा की कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रतन टाटा की कुल संपत्ति लगभग एक बिलियन डॉलर बताई जाती है।

अगर हम रतन टाटा के बंगले के बारे में बात करें तो वह मुंबई के कोलाबा में समुद्र किनारे बने एक आलीशान बंगले में रहते हैं। उनका यह बंगला तीन मंजिला है और 13000 वर्ग फीट में यह बंगला फैला हुआ है। रतन टाटा के इस बंगले में पार्टी के लिए सन डेक, लिविंग एरिया, जिम, लाइब्रेरी, स्वीमिंग पूल, लाउज और स्टडी के लिए कमरे हैं।

रतन टाटा गाड़ियों का भी बेहद शौक है उनके पास करोड़ों रुपए की लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। जिनमें जगुआर, मर्सिडीज एस एल 500, फरारी कैलिफोर्निया और लैंड रोवर फ्रीलैंडर जैसी महंगी कारें हैं।

सिर्फ रतन टाटा को महंगी महंगी गाड़ियों का भी शौक नहीं है बल्कि उन्हें हवा में उड़ान भरना भी काफी पसंद है। जी हां, रतन टाटा फाइटर जेट काफी पसंद करते हैं और उनके पास पायलट का लाइसेंस भी है। रतन टाटा भारतीय वायु सेना के ए 16 फाइटर जेट को भी उड़ा चुके हैं।

बताते चलें कि रतन रतन टाटा का परिवार हमेशा से ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सबसे आगे रहा है। गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करते हुए रतन टाटा को हमेशा देखा जाता है। रतन टाटा सिर्फ पैसों से ही अमीर नहीं हैं बल्कि यह दिल से ही बहुत अमीर हैं। देश के लोग रतन टाटा को बहुत प्यार करते हैं।