गले में माला और माथे पर तिलक… महाकाल की शरण में रवीना टंडन, गर्भगृह में जाकर लिया महादेव का आशीर्वाद, देखें PHOTOS

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत से सितारे उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। सबसे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली गए थे। उनकी ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, इसके बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल गए थे। अब इसी बीच बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन भी भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचीं। उनकी भी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल, रवीना टंडन रविवार को भगवान महाकाल के शरण में पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने गर्भ गृह में पहुंचकर विधि विधान के साथ भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उन्हें पूजा करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर सामने आईं इन तस्वीरों पर लोग अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन

आपको बता दें कि विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में वीआईपी का तांता लगा रहता है। रविवार सुबह भस्मारती में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे थे, वहीं रविवार दोपहर को मशहूर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई।

रवीना टंडन ने गर्भ गृह में पूजन किया। माथे पर तिलक, गले में माला पहने नजर आई रवीना टंडन ने सभी के कल्याण के लिए मनोकामना की। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी बाला गुरु द्वारा अभिनेत्री रवीना टंडन को मंदिर के गर्भ गृह में पूजन-अर्चना और अभिषेक करवाया गया।

रवीना टंडन ने मंदिर के गर्भ गृह में शिव जी का जलाभिषेक किया। पंडित द्वारा बताई गई सभी विधियों का पालन किया। साथ ही नंदी हॉल में बैठकर अभिषेक पाठ भी करवाया गया। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन मंत्रोच्चारण को सुनने में लीन हैं।

रवीना टंडन ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा कि नई फिल्म सफल हो, यह तो हम चाहते ही हैं लेकिन आज बाबा महाकाल से कामना किया कि सब खुशहाल रहें और सभी का भला हो। रवीना टंडन की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मंदिर में स्थित अन्य देवी स्थलों के भी दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। इस दौरान उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ था और गले में माला भी पहनी है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री रवीना टंडन ने महाकाल लोक की जानकारी ली। इसके अलावा महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा किए जा रहे विस्तारीकरण को भी खूब सराहा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाई रखी। आपको बता दें कि अभिनेत्री रवीना टंडन बिनोय गांधी की डायरेक्टेड फिल्म “घुड़चढ़ी” और विवेक बुड़ाकोटी की “पटना शुक्ला” में नजर आने वाली हैं। यह दोनों ही फिल्में अगस्त और सितंबर में रिलीज होगी।