46 साल की हो चुकी हैं बहुचर्चित एक्ट्रेस रवीना टंडन, जन्मदिन के मौके पर देखें इनके आलिशान बंगले की तस्वीरें

मोहरा, अंदाज़ अपना अपना, दिलवाले, पथर के फूल, और दमन जैसी फ़िल्में देकर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली जानी मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन आज काफी लम्बे वक्त से इंडस्ट्री से दूर हैं| पर यह कहना बिल्कुल भी गलत नही होगा के इन्होने 90 के दशक की अभिनेत्रियों में अपनी एक बहुत अलग पहचान बना ली थी| और साथ ही रवीना का नाम इंडस्ट्री की कामयाब अभिनेत्रियों में आज भी लिया जाता है| और एक वक्त हुआ करता था जब इंडस्ट्री में रवीना को फिल्म मोहरा के चलते मस्त मस्त गर्ल के नाम से जाना जाता था| पर आज रवीना कहा है ये कम ही लोगों को पता है|

26 अक्टूबर, 1974 में जन्मी रवीना की उम्र आज 46 साल हो चुकी है| वहीँ अगर बात करें इनके फैमली बैकग्राउंड की तो रवीना के पिता का नाम रवि टंडन था जो के एक जाने माने फिल्म मेकर रहे| करियर के शुरूआती वक्त में रवीना नें मॉडलिंग के जरिये फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था और अगर इनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म की बात करें तो वो पत्थर के फूल रही जिसमे इन्होने कमाल का अभिनय किया| इन्हें अपनी इस पहली फिल्म से ही एक बड़ा स्टारडम मिल गया|

वहीँ अगर बात करें इनकी नीजी जिंदगी की तो साल 2004 में इन्होने फिल्म डिस्ट्रीब्युटर अनिल थडानी सनद शादी रचाई और आज इनके दो बच्चे भी हैं| साथ ही दो बेटियों को इन्होने गोद भी ले रखा है जिनके नाम पूजा और छाया हैं| पति और बच्चों के साथ रवीना मुंबई के बांद्र में रहती हैं जहाँ इनका अपना 3 मंजिला आलिशान बंगला है| समन्दर के करीब नजर आने वाले इनके इस बंगले का ना ‘नीलया’ है।

अपन e इस आशियाने को अभिनेत्री नें बहुत ही ख़ूबसूरती से सजाया है| और इनके घर में मौजूद काले पत्थर और पेड़ पौधे एक अलग ही लुक देते हैं| इनका घर काफी ओपन डिजाईन से बना हुआ है जिसके लिविंग रूम में नेचुरल सनलाइट आती है| वही लिविंग रूम भी काफी खुला खुला महसूस होता है| बता दें के घर को सजाने और तमाम तरह की डेकोरेशन का ज़िम्मा खुद रवीना के ही नाम है| वहीँ इनके पूरे घर में वुडेन फ्लूरिंग्स लगी हुई हैं|

घर में लाइट्स और दीवारों का भी रवीना नें बेहद ख़ूबसूरती से डेकोरेशन किया है जिसके चलते इनका घर काफी अच्छा नजर आता है| अक्सर ही रवीन जब विदेशों में जाती हैं तो वहां से भी त्माज़ सजावट की चीज़े वो लेकर आती हैं| वहीँ फर्नीचर और पर्दों का भी इन्होने ख़ासा ख्याल रखा है और घर में एक नेचर का टच भी बखूबी दिया है|

बंगले की ख़ूबसूरती देखकर यह कहा जा सकता है के रवीना की सोच बेहद क्लासिस है| वहीँ उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था के उन्हें केरल में बने घर काफी पसंद हैं जिन्हें देखते हुए इन्होने अपने नये घर की डिजाईनिंग की है| काल, ग्रे और लाल पत्थरों से सजे इनके इस बंगले में एक भव्य मन्दिर भी है|

वहीँ रवीना के अनुसार उन्होंने घर को डिजाईन करते वक्त वास्तु का भी पूर्ण ध्यान रखा था और यही कारण है के मन्दिर में पूरे वक्त सूरज की रौशनी पडती है|