आज बने रवि और इंद्र नाम के दो शुभ योग, इन राशियों के खास दिनों की होगी शुरुआत, होगा बड़ा धन लाभ

ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण करती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ योग की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से नौकरी, परिवार, व्यापार और जीवन में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण बहुत ही परेशानियों से गुजरना पड़ता है। आपको बता दें कि आज रवि और इंद्र नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। जिसका शुभ और अशुभ परिणाम मिलेगा। आखिर यह दोनों शुभ योग किन राशियों के लिए ठीक साबित होंगे और किनको परेशानी हो सकती है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह शुभ योग बेहतर साबित होगा। आपके जीवन में सब कुछ अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक खुशियां और सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका समय उत्तम रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के व्यापार पर यह योग प्रभाव डालने वाला है। आप अपने व्यापार में थोड़ा संभल कर रहे, क्योंकि आपको नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने घर-परिवार की जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा चोट लग सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। बड़े अधिकारियों के सहयोग से आपके जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। मानसिक परेशानियों की वजह से कामकाज में मन नहीं लगेगा। बच्चों की तरफ से आपको कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। व्यापार की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। भावनाओं में बहकर आपको भी फैसला मत लीजिए। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़ें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह शुभ योग अच्छा साबित होगा। भूमि, भवन, वाहन से संबंधित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में आपको बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार की स्थिति में सुधार आएगा। आपके लाभदायक समझौते होने के योग बन रहे हैं। भगवान की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को इस शुभ योग की वजह से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। आप पराक्रमी बने रहेंगे। आप अपने पराक्रम से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार की स्थिति बेहतर नजर आ रही है। भागीदारों के सहयोग से आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप तरक्की हासिल करेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण योजना में सहयोग दे सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने का विचार बनाएंगे, जिसमें भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में आपको मिलेजुले नतीजे हासिल होंगे। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी का अवसर प्राप्त होगा। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के भाग्य के सितारे चमकने वाले हैं। यह शुभ योग आपके जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा। विशेष रूप से नौकरी के क्षेत्र में आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी खुश होकर आपको पुरस्कार दे सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। व्यापार को आप आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए समय थोड़ा चिंताकारी रहने वाला है। आप नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से बचना होगा। जैसा व्यापार चल रहा है वैसे ही चलते रहने दीजिए। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा आपकी कोई प्रिय चीज गुम हो सकती है। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस बाजी होने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शुभ योग की वजह से आपको दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार की खुशियां बढ़ेंगीं। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे मिलेंगे। व्यापार की स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किया गया पुराना निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। कमाई के नए जरिए हासिल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय उत्तम रहने वाला है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आप अपनी योजनाओं को सही दिशा में पूरा कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों के भाग्य के सहारे कई काम बनते चले जाएंगे। विपरीत परिस्थितियों से आप बाहर निकल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेमियों के लिए समय उत्तम रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। समाज में नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपको बेहद खुशी का अनुभव होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। किसी बड़ी परेशानी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। घर-परिवार में अशांति बनी रहेगी। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। खानपान पर लगाम रखना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन का लेनदेन मत कीजिए।