11 अक्टूबर बन रहा रवि पुष्य महायोग, जानिए किन राशियों के ऊपर रहेगा शुभ प्रभाव, किसके बदलेंगे दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का पहला और आखरी पुष्य नक्षत्र का संयोग 11 अक्टूबर को बन रहा है। ज्योतिष में इसे रवि पुष्य योग कहा जाता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस योग में खरीदारी करना बहुत शुभ फलदाई माना जाता है। अगर आप इस दौरान निवेश संबंधित कार्य करते हैं तो इसमें समृद्धि मिलती है। आपको बता दें कि रवि पुष्य महायोग की वजह से सभी राशियों पर भी शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महायोग का कुछ राशियों को फायदा मिलने वाला है, वहीं कुछ राशियों के ऊपर इसका नकारात्मक असर भी देखने को मिलेगा। आखिर रवि पुष्य महायोग का आपकी राशियों पर कैसा असर रहेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

रवि पुष्य महायोग का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के हुनर और कार्य दोनों की ही प्रशंसा होगी। रवि पुष्य महायोग आपको धन लाभ दिला सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपका मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। खानपान में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। जीवन की मुश्किल परिस्थितियों दूर होंगी। कार्यालय में पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। आपका मजबूत इरादा आपको सफलता की राह पर ले जाएगा। आपके द्वारा की गई कठिन मेहनत रंग लाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के ऊपर इसका मिलाजुला प्रभाव रहेगा। आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से परिवार की खुशियां बढ़ सकती हैं। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। सुख-साधनों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। किसी करीबी मित्र से उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को घाटा होने की संभावना बन रही है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक अशांति बनी रहेगी। धन संबंधित मामलों में समझदारी से काम लेना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। रवि पुष्य योग का आपके ऊपर अच्छा प्रभाव रहने वाला है। आप अपने अधूरे काम पूरे कर सकते हैं। सफलता के मार्ग में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। लव पार्टनर के साथ रोमांस बढ़ेगा। बच्चों के साथ मनोरंजन क्रियाकलापों में भाग ले सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपना भविष्य सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के ऊपर रवि पुष्य योग नकारात्मक प्रभाव डालेगा। व्यवसाय से संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। निजी जीवन में भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। आप अपने पारिवारिक मामले में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सोच-विचार अवश्य कीजिए। बच्चों की तरफ से कष्ट झेलना पड़ सकता है। आप संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। यह आपके खिलाफ षड्यंत्र रच कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला मत लीजिए। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। गंभीर परिस्थितियों में पिता की सलाह आपके काम आ सकती है। कार्यस्थल में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। सहकर्मियों की पूरी सहायता मिलेगी। अचानक धन प्राप्ति के मार्ग हासिल हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। वाहन प्रयोग में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को इस महायोग का मिलाजुला फल मिलेगा। आपके जीवन में ऐसी बहुत सी घटनाएं हो सकती हैं जो आपकी जिंदगी में एक नया मोड़ लेकर आएंगीं। जीवनसाथी का कदम-कदम पर सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़े हुए मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। किसी यात्रा के दौरान आपको मुश्किल हो सकती है। इस राशि के लोग किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर भरोसा ना करें अन्यथा आपको विश्वासघात मिल सकता है। आपको अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखना होगा। शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खान-पान की आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा वाले लोग अपने कामकाज समय पर पूरे करने की कोशिश करेंगे। आपके मन में बहुत से सवाल उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। आप नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। घर-परिवार में किसी खास मुद्दे पर बातचीत होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी आपका सम्मान करेगा। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके इलाज में अधिक धन खर्च होगा। आप कहीं भी पैसा निवेश ना करें। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। विषम परिस्थितियों में आप हिम्मत बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के निजी जीवन और व्यावसायिक जिंदगी के बीच असंतुलन नजर आ रहा है। इस महायोग की वजह से आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। आप पैसों का लेनदेन मत कीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे आपका मन शांत रहेगा। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के ऊपर रवि पुष्य महायोग का शुभ प्रभाव रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह दूसरों को भी प्रभावित कर सकता है। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाने वाले हैं। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपके संबंध बेहतर होंगे। आपकी सेहत में सुधार आएगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। संपत्ति के कामों में आपको लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के द्वारा की गई मेहनत सफल रहेगी। रवि पुष्य महायोग की वजह से आपको अपने कामकाज में संतोषजनक परिणाम हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय अच्छा रहने वाला है। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान की वजह से पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं, इसलिए व्यापार में आप सतर्क रहें। जीवनसाथी से हल्की फुल्की नोकझोंक हो सकती है। प्रेमी वर्ग के लोगों को काफी सतर्क रहना होगा क्योंकि आपका प्रेम संबंध उजागर होने का भय बना हुआ है। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरु करते हैं तो पहले सोच-विचार जरूर करें। आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान लगाना होगा।