ग्रह-नक्षत्र बना रहे रवि योग, इन राशि वाले लोगों को मिलेगी जॉब में तरक्की, शुरू होंगे अच्छे दिन

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से मनुष्य का जीवन, नौकरी, व्यापार, परिवार पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। अगर ग्रहों की स्थिति राशि में ठीक है तो हर तरफ से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण एक के बाद एक बहुत सी परेशानी आने लगती है। आपको बता दें कि ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से आकाश मंडल में रवि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों के ऊपर पड़ेगा। आखिर यह शुभ योग किन राशियों के लिए बेहतर साबित होगा और किस को कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के घर-परिवार में खुशी का माहौल निर्मित होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने किसी भी कामकाज में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। पिछले किए गए प्रयासों का आपको अच्छा फल मिलेगा। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को वाहन प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी अन्यथा चोट लग सकती है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों का लेनदेन करते समय आपको सावधान रहना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, जो आगे आने वाले समय में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अप्रत्याशित रूप से आपको लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का ज्यादातर समय मनोरंजन के कामों में व्यतीत होगा। शुभ योग की वजह से आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिसे घर-परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। घर में मेहमानों के आगमन से आप थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जो आपको सफलता की नई उपलब्धियां दिला सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। प्रेम जीवन में सुखद नतीजे मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए रवि योग अच्छा साबित होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। किसी बड़ी चिंता का समाधान हो सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय उत्तम रहने वाला है। महत्वपूर्ण लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को रवि योग की वजह से आर्थिक उन्नति मिलने की संभावना है। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण रूप दे सकते हैं। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपके व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा। यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी की सहायता मिलेगी। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचें। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने बच्चों की गतिविधियों को अनदेखा मत कीजिए अन्यथा इनकी वजह से परेशानी हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को शारीरिक कष्ट होने के योग बन रहे हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। लेन-देन में आप जल्दी बाजी मत कीजिए। किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक चिंता और तनाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक समारोह में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस शुभ योग का अच्छा फायदा मिलेगा। स्थाई संपत्ति के कार्य में बड़ा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। रोजगार में बढ़ोतरी होगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। दोस्तों के साथ चल रही बहसबाजी दूर होगी। पारिवारिक चिंता खत्म होगी। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। अज्ञात भय आपको काफी परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में आप लापरवाही मत कीजिए। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह योग ठीक नहीं है। आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। किसी प्रकार के वाद-विवाद से आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार में उतर चढ़ाओ की स्तिथि बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के लिए यह शुभ योग अति उत्तम साबित होगा। आपके लाभ में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। किसी जोखिम भरे कार्यों से आपको भारी मुनाफा मिलेगा। आपके द्वारा बनाई गई नई योजनाएं सफल होंगी। कार्यप्रणाली में जबरदस्त सुधार आने की संभावना बन रही है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। पारिवारिक चिंता दूर होगी। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। व्यापार के सिलसिले में आप कोई नयी योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में भारी फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ आप अच्छे तालमेल बनाकर रखें। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको विजय हासिल होगी। कारोबार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा गुम और चोरी होने की आशंका बन रही है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आपको परेशान होना पड़ेगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। व्यवसाय जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दीजिए। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।