रविवार के इन चमत्कारिक उपायों से दूर हो जाएगी पैसों की किल्लत, सूर्य देव का मिलेगा आशीर्वाद

इंसान के जीवन में कई प्रकार की परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। कभी जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होता है तो कभी इंसान के जीवन में ऐसा भी समय आ जाता है कि तमाम कोशिशों के बावजूद भी व्यक्ति अपने कामकाज में कामयाबी प्राप्त नहीं कर पाता है। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी आमदनी में कमी होती चली जाती है। आमदनी से अधिक खर्चे बढ़ जाते हैं। किसी ना किसी वजह से पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी पैसों की किल्लत का सामना कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आप रविवार के दिन कुछ चमत्कारी उपायों को आजमा सकते हैं।

शास्त्रों के अनुसार, यदि रविवार के दिन कुछ उपाय किए जाए तो इससे जीवन की कई प्रकार की दिक्कतें दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि धन का भंडार तेजी से बढ़ने लगता है। इन उपायों को करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख सम्पन्नता बढ़ती है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह उपाय कौन से हैं।

रविवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

1. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है इसलिए रविवार के दिन आप सूर्य देव की साधना जरूर कीजिए। इससे आपको धन, वैभव और यश की प्राप्ति होगी। रविवार के दिन आप सूर्य देवता की विधि-विधान पूर्वक पूजा आराधना और व्रत करें। ऐसा करने से आपके जीवन की तमाम प्रकार की बाधाएं दूर हो जाएँगी। इतना ही नहीं बल्कि अगर नौकरी कारोबार में किसी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न हो रही है तो वह भी दूर होगी और आप लगातार अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे।

2. अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और धन में लगातार बढ़ोतरी हो तो इसके लिए रविवार के दिन आप एक बड़ का पत्ता लीजिए और उस पर अपनी मनोकामना लिखकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दीजिए। अगर आप इस उपाय को श्रद्धा भाव से करते हैं तो इससे जल्दी आपकी मनोकामना पूरी होती है।

3. रविवार की शाम को आप पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जरूर जलाएं। अगर यह दीपक आटे से बना हुआ है तो यह बहुत ही उत्तम माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और घर में हमेशा पैसा भरा रहता है।

4. रविवार के दिन आप रात को सोने से पहले अपने सिरहाने एक गिलास दूध भरकर रख लीजिए। इसके बाद आप अगली सुबह सूर्य उदय से पहले उठ जाएं और स्नान-ध्यान करने के पश्चात गिलास के दूध को बबूल के पेड़ की जड़ पर अर्पित कर दीजिए। आपको ध्यान रखना होगा कि यह उपाय 7 से 11 सप्ताह तक करें, इससे आपको निश्चित ही शुभ फल की प्राप्ति होगी और धन की कमी दूर होगी।

5. वर्तमान समय में लोगों की सबसे बड़ी समस्या पैसा है। लोग आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए खूब मेहनत करते हैं परंतु उनको सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप आर्थिक समस्याओं से बाहर निकलना चाहते हैं और बाधाओं को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए रविवार के दिन किसी भी नदी या तालाब के किनारे जाकर मछलियों को आटे की गोली खिलाएं। इससे आपको बहुत ही शीघ्र लाभ मिलेगा।