Site icon NamanBharat

सावन शुक्रवार के दिन करें ये काम, जीवन में होगी धनवर्षा, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

आजकल के समय में हर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो अधिक धन पाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं परंतु इसके बावजूद भी व्यक्ति को अपनी मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिल पाता है। आपको बता दें कि मां लक्ष्मी को धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा हो तो उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती हैं। व्यक्ति को अपने जीवन में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलती है। जो व्यक्ति माता लक्ष्मी जी की सच्चे मन से पूजा करता है उसके घर में धन की बरकत बनी रहती है।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी को समर्पित है। अगर इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाए तो इससे व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सावन के दौरान अगर शुक्रवार को कुछ साधारण से उपाय किए जाएं तो इससे मां लक्ष्मी जी की कृपा तुरंत व्यक्तियों को प्राप्त होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सावन के शुक्रवार के दिन के कुछ उपाय बताने वाले हैं, जिनको करने से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी और मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए

अगर आप माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप उनको कौड़ियां अर्पित कर सकते हैं। आपको बता दें कि मां लक्ष्मी जी को कौड़ियां बेहद प्रिय हैं। अगर आप सावन के शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी को कौड़ियां अर्पित करेंगे तो इससे आपको कई लाभ मिलेंगे। आप सावन शुक्रवार के दिन सात कौड़ियां लीजिए, उसके बाद उन्हें अर्पित कर माता लक्ष्मी जी की पूजा करें।

पूजा समाप्त होने के बाद आप उन कौड़ियों को लेकर एक लाल रंग के कपड़े में बांध लें और उसको अपने घर के किसी कोने में छोटा सा गड्ढा खोदकर उसके अंदर दबा दीजिये। अगर आपके घर के अंदर गड्ढा करके कौड़ियां दबाने की जगह नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप अपने घर के आस-पास कच्ची जमीन में दबा सकते हैं। अगर आप इस उपाय को करेंगे तो इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस उपाय को करने से धन की कमी दूर होती है।

मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी का अभिषेक करें

सावन के शुक्रवार के दिन आप केसर वाले दूध से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी का अभिषेक कीजिए। इस उपाय को करने से घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि धन से जुड़ी हुई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

केसर का उपाय

आप सावन के शुक्रवार के दिन सुबह के समय जल्दी उठ जाएं। स्नान करने के पश्चात साफ-सुथरे कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी जी की पूजा कीजिए। आप पूजा करने के दौरान एक कटोरी में गाय का दूध और थोड़ा घी लें और इसके अंदर केसर मिला लीजिए। पूजा पूरी होने के बाद आप इस केसर का तिलक अपने और परिवार के सदस्यों के माथे पर लगाएं। इस उपाय को करने से आमदनी के नए साधन बढ़ते हैं। इतना ही नहीं बल्कि रुका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना रहती है। आप इस उपाय को सावन के प्रत्येक शुक्रवार को कर सकते हैं।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

धार्मिक मान्यता अनुसार, पीपल के पेड़ पर मां लक्ष्मी जी का वास माना जाता है। इसलिए सावन शुक्रवार की शाम को पीपल के पेड़ की पूजा जरूर कीजिए। ऐसा माना जाता है कि अगर शुक्रवार के दिन इस पेड़ की पूजा की जाए तो माता लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है और धन की कमी दूर होती है। आप जल में दूध मिलाकर पेड़ पर अर्पित कीजिए और गाय के घी का एक दीपक पेड़ के पास जलाएं। इसके बाद आप पेड़ की सात परिक्रमा कीजिए। परिक्रमा पूरी होने के बाद पीपल का एक पत्ता अपने साथ घर लेकर आ जाएं और इस पत्ते को अपनी तिजोरी के अंदर संभाल कर रख दीजिए।

Exit mobile version