हल्दी के इन आसान उपायों से आर्थिक परेशानियां होंगी दूर, घर में आएंगी सुख-समृद्धि

अक्सर देखा गया है कि मनुष्य के जीवन में किसी न किसी बात को लेकर समस्या खड़ी ही रहती है। इंसान अपने जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने की हर संभव कोशिश करता है परंतु वह सफल नहीं हो पाता है। अगर आपके जीवन में भी परेशानियां चल रही हैं तो ऐसे में आप ज्योतिष में बताए गए कुछ उपाय अपना सकते हैं। इन उपायों को करने से जीवन की बहुत सी समस्याओं का समाधान हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में हल्दी का भी उपाय बताया गया है। हल्दी भारतीय रसोई में एक प्रमुख मसाला होता है, जिसका इस्तेमाल हर घर के अंदर व्यंजनों में किया जाता है।

अगर हम हल्दी का सेवन करते हैं तो इससे स्वास्थ्य को बहुत से फायदे मिलते हैं। हल्दी का प्रयोग बहुत से शुभ कामों में भी किया जाता है। हल्दी को पवित्र माना गया है। इसका प्रयोग मांगलिक कार्यों में जरूर होता है और भगवान विष्णु जी की पूजा में विशेष रूप से हल्दी का इस्तेमाल होता है। अगर आप हल्दी से जुड़ा हुआ उपाय करते हैं तो आप अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर पाएंगे और जीवन में खुशहाली आएगी। तो चलिए जानते हैं हल्दी के इन उपायों के बारे में….

मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए

अगर आप अपने घर के वातावरण को सकारात्मक बनाना चाहते हैं तो इसके लिए पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर हर गुरुवार को घर में हल्दी के पानी का छिड़काव कीजिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं बल्कि मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की भी कृपा प्राप्त होती है और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती है। इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति का वातावरण निर्मित होता है।

घर की नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानियां दूर करने के लिए

अक्सर देखा गया है कि घर-परिवार में किसी ना किसी बात को लेकर वाद-विवाद खड़ा रहता है या फिर घर में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लाख कोशिश करने के बावजूद भी घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो पाती है। इसके पीछे मुख्य वजह घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी हो सकता है। जी हां, अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह है तो इसकी वजह से घर में किसी न किसी प्रकार की परेशानी लगी रहती है। घर के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि सफलता पाने में भी बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। अगर आप अपने घर की नकारात्मकता को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए पीसी हुई हल्दी को घर के चारों कोनों में छिड़क दीजिए। इसके बाद आप उसे पोंछा लगाकर साफ कर दीजिए। इस उपाय को करने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि इससे घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

माथे पर लगाएं हल्दी का तिलक

अगर आप रोजाना अपने काम के लिए घर से निकलने से पहले प्रतिदिन अपने माथे पर हल्दी का तिलक लगाते हैं इसके साथ ही पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर स्नान करते हैं तो ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से भाग्य का पूरा साथ मिलने लगता है। इतना ही नहीं बल्कि नौकरी से संबंधित परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए

अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हैं, पति-पत्नी के बीच किसी ना किसी बात को लेकर कहासुनी लगी रहती है तो ऐसे में गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण कीजिए और एक हल्दी की गांठ रखकर मंत्र “ऊं रत्यै कामदेवायः नमः” का एक माला जाप कीजिए। इसके साथ ही शाम के समय बेसन से बनी हुई चीजों का सेवन कीजिए। इससे वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी और आपकी शादीशुदा जिंदगी सुखमय बनेगी।