मां संतोषी का व्रत करने से गरीबी हो जाएगी दूर, इन उपायों से खुलेंगे धन प्राप्ति के मार्ग

शुक्रवार के दिन मां संतोषी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो शुक्रवार को मां संतोषी का व्रत रखते हैं। ऐसा बताया जाता है कि शुक्रवार के दिन व्रत रखने से जीवन में संतोष, सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन-धान्य की भी प्राप्ति होती है। मां संतोषी को देवी दुर्गा का स्वरूप माना गया है। इनकी पूजा करने से जीवन में तरक्की मिलती है इतना ही नहीं बल्कि माता संतोषी की कृपा से बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से संतोषी माता के व्रत से धन प्राप्ति के कुछ उपायों के बारे में बताने वाले हैं। अगर भक्त शुक्रवार के दिन माता संतोषी जी की पूजा करते हैं तो उनको मनचाहा फल अवश्य प्राप्त होगा। संतोषी माता व्रत के इन उपायों को करने से माता रानी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

संतोषी माता व्रत पर करें ये उपाय

1. शुक्रवार के दिन आप प्रातः काल सूर्योदय से पहले उठ जाएँ और अपने सभी कार्यों से निवृत्त होकर स्नान कर लीजिए।

2. आप अपने घर में संतोषी माता की मूर्ति या तस्वीर स्थापित कीजिए। आपको चौकी सजाकर अष्टदल बनाना होगा और कलश में जल भरकर उसके ऊपर रख दीजिए।

3. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि मां संतोषी का व्रत आप 16 शुक्रवार कीजिए। आप विधि-विधान पूर्वक संतोषी माता का व्रत रखें और व्रत के सभी नियमों का पालन करना बेहद ही जरूरी है।

4. आप शुक्रवार का व्रत कर रहे हैं तो आप व्रत वाले दिन खट्टी चीजों का सेवन भूलकर भी मत कीजिए अन्यथा इसकी वजह से संतोषी माता आपसे नाराज हो सकती हैं।

5. जो व्यक्ति व्रत कर रहा है उसके परिवार के अन्य सभी सदस्य भी नियमों का पालन जरूर करें।

6. शुक्रवार के दिन संतोषी माता की पूजा के दौरान अक्षत, फूल, लाल वस्त्र या चुनरी, नारियल अर्पित कीजिए।

7. माता रानी को गुड़-चने का भोग लगाएं, इससे संतोषी माता आपसे प्रसन्न होंगी।

8. संतोषी माता व्रत में पूजा के दौरान माता संतोषी की कथा का पाठ जरूर कीजिए। पूजा में सपरिवार माता संतोषी जी की आरती कीजिए।

9. माता संतोषी की पूजा के दौरान आप सुख-समृद्धि की कामना भी करें।

10. आप अपने मन में जो भी मनोकामना कह रहे हैं उसे दोहरा कर माता के चरणों में जल अर्पित कीजिए।

हिंदू शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो माता संतोषी को धन, संपत्ति, व्यवसाय, विवाह से जुड़ी हुई मनोकामना को पूरा करने वाली बताया गया है। उपरोक्त संतोषी माता को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर आप इन उपायों को शुक्रवार के दिन करते हैं तो इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। संतोषी माता की पूजा करने से जीवन के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का दिन माता संतोषी जी की पूजा और व्रत-उपवास के लिए माना गया है इसके अलावा इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी की भी आराधना की जाती है। अगर शुक्रवार के दिन आप माता संतोषी की पूजा करते हैं तो इससे आपका भाग्य चमकेगा। गरीबी से जूझ रहे लोगों को संतोषी माता का व्रत जरूर करना चाहिए, इससे आपको लाभ मिलेगा।