रिटायर फौजी की 70 साल की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, 54 साल की शादी के बाद पहली बार बने पेरेंट्स

माना जाता है कि संसार में माता-पिता बनने से बड़ी कोई और खुशी नहीं होती है। हर इंसान जीवन में एक बार इस खुशी का आनंद जरूर लेना चाहता है। जो लोग लंबे समय तक इस खुशी से दूर रहते है वे संतान पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं ।

अपने इष्ट देवता को खुश करने से लेकर दूर  दूर तक के मंदिरों में मन्नत मांगते हैं।  कई तरह के इलाज करवाते हैं। ताकि माता-पिता बनने का सुख प्राप्त कर सके। आज के दिनों में यह सब अब इतना कठिन भी नहीं रहा है। बदलते समय के साथ ही अब कई नये  तरीके आ चुके हैं जो कि दंपति को माता-पिता बनने में मदद कर सकते है।

70 साल इ महिला बनी पहली बार मां

आपने भी इन दिनों ऐसी कई खबरें सुनी होगी जिसमें सालों बाद कपल्स को नई तकनीकी से संतान की प्राप्ति हुई हो। ऐसी ही एक खबर इस बार फिर हमारे सामने आ रही हैं जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। इस खबर के मुताबिक दंपत्ति ने अपनी शादी के 54 साल बाद अपनी संतान का मुख देखा है।

बताया जा रहा है कि यहां पर 70 साल की महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। जिसके लिए उन्होंने 54 साल से इंतजार किया था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो 75 साल के गोपीचंद जो कि पूर्व सैनिक है।  उन्होंने अपनी शादी के बाद कई सालों तक संतान प्राप्ति के लिए काफी कोशिश की लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

आईवीएफ़ के जरिए हुआ स्वस्थ बच्चा

गोपीचंद रिटायर होकर घर वापस लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी को देश के अच्छे से अच्छे डॉक्टर को दिखाया, चेकअप करवाया लेकिन फिर भी उन्हें उसका कोई नतीजा सामने नहीं दिखा । जिसके बाद कुछ रिश्तेदारों ने उन्हें आईवीएफ़  के बारे में जानकारी दी। आपको बता दे कि आईवीएफ को टेस्ट ट्यूब बेबी भी कहा जाता हैं ।

आज इसी प्रक्रिया के दौरान इस 70 साल की महिला ने अपने बच्चे को जन्म दिया। इस  बारे में डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि यह पहला ऐसा केस है जिसमें 70 साल की महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया हैं। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का वजन 3 किलो हैं जो कि काफी अच्छी बात है।