रिया की हुई गिरफ्तारी, जेल में किया गया है संगरोध बैरक का इंतजाम, जाने क्या है बैरक की ख़ास बातें

रिया चक्रवर्ती का नाम आज लगभग हर एक टीवी चैनल पर, खबरों और सुर्ख़ियों में और साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी चर्चाओं में है| सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती उनके निधन के बाद केस में सबसे अधिक सीबीआई के निशाने पर हैं| ऐसे में सुशांत के केस से जुडी एक ड्रग मिस्ट्री भी अब सामने आ रही है जिसमे रिया को दोषी पाया गया है| ऐसे में इन्हें अब एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया है| अभी की कहें तो रिया को मुंबई के ही बाइकुला महिला जेल में अलग सेल में रखा गया है|

बता दें के 1 दिन रिया इस जेल में बिता चुकी हैं और अब इन्हें जेल में ही एक अलग बैरक में स्थानांतरित किया गया है| जेल मैन्युअल के अनुसार यह बताया गया था के किसी नये कैदी को जब एक अस्थायी बैरक दिया जाता है त इसे संगरोध बैरक का नाम मिलता है| और अगर वकील इनका केस लड़ने के बाद इनकी जमानत करने में असमर्थ रहते हैं तो इन्हें एक स्थायी बैरक में रख दिया जायेगा|

कैसा यह यह संगरोध बैरक ?

इस बैरक की लम्बाई और चौड़ाई की बताये तो यह 10 बाई 10 का है जिसका अधिकतम मान 15 हो सकता है| इसमें एक अलग से बाथरूम जुड़ा हुआ है| इसके साथ इस बैरक में एक मग या किसी एनी बर्तन में पीने का पानी मुहय्या कराया गया है| और कमरे में एक सीलिंग फैन है| इसके साथ ही रिया के इस बैरक में इन्हें सोने के लिए एक चटाई,  एक तकिया, कुछ बिछाने के लिए बिस्तर और एक बेडशीट दी गयी है|

इसके साथ ही कैदी जब तक जेल में रहता है उसे एक ही खाना मिलता है और खुद ही उन्हें जमीन पर अपना बिस्तर लगाना पड़ता है| लेकिन जो कैदी विचाराधीन होते हैं उहे घर का खाना खाने की छूट होती है| और एनसीबी के लॉकअप में रिया को यही व्यवस्थाएं मुहय्या कराइ गयी हैं|

किन धाराओं पर हुई रिया की गिरफ्तारी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा रिया चक्रवर्ती पर धारा 8 (सी), 20 (बी) (ii), 27 (ए), 28 और 29 एनडीपीएस अधिनियम लगे हैं जिनके चलते इनकी गिरफ्तारी हुई है। निषिद्ध दवाओं का इस्तेमाल, उनकी अवैध खरीद और उपयोग के लिए 8 (C) बनाई गयी है, जिसकी रिया के मामले में पुष्टि हुई है|ड्रग्स की खरीददारी रिया करती थी और उसमे सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और उसके भाई शोविक को वो इस्तेमाल करती थी| इस मामले की कम से कम भी 10 साल की सज़ा बताई जा रही है|

धारा 20 (बी) (ii) मारिजुआना के परिवहन से संबंधित है| हालाँकि इसमें जमानत मिलने का प्रावधान है|इस मामले में सबसे अधिक महत्वपूर्ण धारा 27 (ए) है, जो रिया के लिए सबसे अधिक चिंता का विषय बनी हुई है| रिया को इसके चलते न तो उन्हें NCB कोर्ट से जमानत मिल पायेगी और न ही सेंशन कोर्ट से राहत की कोई उम्मीद है| यह किसी भी आरोपी द्वारा ड्रग्स या ड्रग्स के लिए वित्त रखने, बेचने और प्रदान करने के लिए लगाया जाता है।

इसके साथ रिया पर एक धरा और लगी है जो के धारा 28 है| इसके साथ गैरकानूनी /आपराधिक कृत्य से संबंधित है| वहीँ इनपर लगी धारा 29 में इनपर आपराधिक साजिश का भागी होने का आरोप है|