अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग बंधी शादी के बंधन में ,देखें हाई प्रोफाइल शादी की एक शानदार झलक

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के छोटी बेटी रिया कपूर अपने  लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण  बुलानी के साथ बीते 14 अगस्त 2021 को शादी के बंधन में  बंधी है और रिया कपूर ने अपने जुहू स्थित घर में परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी  दोस्तों के बीच सात फेरे लिए हैं और शादी के बाद अब इस  हाई प्रोफाइल शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है जोकि इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है|

गौरतलब है कि प्रोड्यूसर रिया कपूर और करण बुलानी   करीब 13 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे  और अब  यह दोनों शादी के बंधन में बंधने के बाद एक दूजे के हो गए हैं|बात करें रिया कपूर के पति करण  बुलानी की तो  करण भी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और वो  पेशे से डायरेक्टर और निर्माता है और बॉलीवुड की कई  फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है इसके अलावा करण ने कई कमर्शियल ऐड भी बनाए हैं|

बीते 14 अगस्त 2021 को रिया कपूर   अपने  ब्वॉयफ्रेंड करण बुलानी   संग शादी रचाने के बाद अपने पिता अनिल कपूर के घर से विदा हो गई हैं और वही रिया कपूर की विदाई की भी काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं|रिया कपूर अपनी शादी के जोड़े में बेहद ही खुबसूरत नजर आई है और वही रिया के पति करण बुलानी में शादी के खास मौके पर बेहद स्मार्ट और हैण्ड सम नजर आये है और इन दोनों की जोड़ी बेहद खुबसूरत लग रही थी और शादी के दौरान दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे थे |

रिया कपूर और करण बुलानी  ने बेहद ही  सादगी भरे अंदाज में गुपचुप तरीके से शादी रचाई है  और  इस कपल की शादी में अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर, बोनी कपूर  जैसे कई जाने-माने सितारों ने शिरकत की है और  वहीं  अपनी छोटी बहन रिया कपूर की शादी में सोनम कपूर  अपने खूबसूरत अंदाज से  सारी लाइमलाइट  लूट ली थी  और अपनी बहन की शादी में सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ  शामिल हुई थी और इस दौरान सोनम कपूर ने ब्लू कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही  थी |

वही अपनी बेटी रिया कपूर की शादी के खास मौके पर  अनिल कपूर भी  बेहद खुश नजर आए और उन्होंने अपने घर पर मौजूद सभी  पैपराजी का  मुंह मीठा करवाया इसके साथ ही अनिल कपूर ने अपनी बेटी के शादी के खास मौके पर कहा कि,” दिल से दे रहे हैं, आशीर्वाद दो, आप लोगों  की  शुभकामनाएं बहुत-बहुत धन्यवाद जैसे सोनम कपूर को आपने विश किया है आज रिया कपूर को भी विश कीजिए प्लीज”|

वही इन दिनों सोशल मीडिया पर रिया कपूर और करण बुलानी की शादी की खूबसूरत तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही है और  इस कपल को फैन्स की  तरफ से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं|वही  अपनी कजिन सिस्टर रिया कपूर की शादी में अर्जुन कपूर भी अपनी बहन अन्शुला के साथ शामिल हुए थे और इस दौरान अन्शुला भी बेहद खुबसूरत नजर आ रही थी और इस शादी को कपूर परिवार ने जमकर एन्जॉय किया है और शादी की तस्वीर भी इन दिनों खूब वायरल हो रही है |