रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की 37 वीं बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर किया अनदेखी तस्वीर , SSR की मुस्कुराहट देख फैन्स का भर आया दिल

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है परंतु उनकी यादें उनके प्रशंसकों के दिलों दिमाग में आज भी बसी हुई है और यदि सुशांत सिंह राजपूत आज जिंदा होते तो वो आज 21 जनवरी 2023 को अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते परंतु अफसोस सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है हालांकि उनके 37 वें बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके परिवार वालों , करीबी दोस्त और फैंस उन्हें अपने-अपने अंदाज में याद करते हुए नजर आए| दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के बेहद करीब थे और सुशांत सिंह राजपूत के गुजर जाने के बाद रिया चक्रवर्ती आए दिन सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें शेयर करके उन्हें याद करती हैं |

वही सुशांत सिंह राजपूत के 37 वे बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर रिया चक्रवर्ती ने उन्हें अपने अंदाज में याद किया है और अपने अधिकारी के इंस्टाग्राम हैंडल से रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कर उन्हें याद किया है| वही रिया चक्रवर्ती के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत का वही हंसता मुस्कुराता चेहरा देखकर उनके फैंस इमोशनल हो गए हैं और रिया चक्रवर्ती के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट के माध्यम से अपने पसंदीदा अभिनेता को याद कर रहे हैं|

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर जो तस्वीरें साझा की है उसके साथ उन्होंने खास स्टाइल में कैप्शन भी लिखा है और अब सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की लेटेस्ट पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है|रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें से पहली तस्वीर में रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत दोनों कॉफी के कप के पीछे छुपते हुए दिखाई दे रहे हैं |

हालांकि इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत का मुस्कुराता हुआ चेहरा उनके प्रशंसकों का दिल जीत रहा है| वहीं दूसरी तस्वीर में रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं और इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत के चेहरे पर मुस्कुराहट साफ झलक रही है| रिया चक्रवर्ती ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है और वही कैप्शन में उन्होंने ,” इन्फिनिटी प्लस वन” लिखा है |

सुशांत को याद करके ट्रोल हुईं रिया

रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत सिंह राजपूत की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और जहां एक तरफ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुस्कुराहट पर लोग दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं तो वही रिया चक्रवर्ती को काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है| रिया चक्रवर्ती के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” केवल सहानुभूति पाने के लिए यह सब कर रही है”| वही एक दूसरे सोशल मीडिया यूज़र ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि,” फिर से केस खोलो..”|

गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी और वही सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम का जिम्मेदार सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया को ठहराया था| रिया चक्रवर्ती काफी समय तक इस मामले में जेल में भी बंद रही हालांकि उन्होंने हमेशा यही कहा कि वह सुशांत सिंह राजपूत से बेहद प्यार करती थी और उन्होंने इस केस की जांच करने के लिए गवर्नमेंट को खत भी लिखा था|