बेहद दिलचस्प रही है ऋषि कपूर और नीतू कपूर की प्रेम कहानी, इनकी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थी ये अभिनेत्री

जैसा कि हम लोग जानते हैं इंसान को अपने जीवन में कभी ना कभी प्यार जरूर होता है। जिंदगी में हर व्यक्ति की मुलाकात एक ऐसे इंसान से हो जाती है जो उसकी आत्मा को छू जाता है और उसके बाद वही इंसान सब कुछ बन जाता है। अक्सर हमें उस इंसान के साथ रहना अच्छा लगने लगता है और हम अपनी सारी जिंदगी उस इंसान के साथ व्यतीत करने के लिए सोचने लगते हैं। वह आपकी हर मुस्कुराहट के पीछे की वजह बन जाते हैं।

कई बार उनकी कुछ आदतें थोड़ी परेशान कर देती हैं, परंतु उनकी यही अजीब हरकत पर भी प्यार आता है। कुछ ऐसी ही खट्टी-मीठी प्रेम कहानी दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू सिंह की है। ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने हर सुख-दुख में एक दूसरे का साथ निभाया। वह बात अलग है कि ऋषि कपूर बीच में ही नीतू कपूर का साथ छोड़ कर चले गए।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में साथ काम करते करते यह दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ गए थे। धीरे-धीरे इन दोनों को भी यह मालूम नहीं हुआ कि यह एक दूसरे एक कितने नजदीक आ चुके हैं। शादी से पहले ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने एक-दूसरे को डेट किया और उसके बाद विवाह के बंधन में बंधकर हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

भले ही इन दोनों की शादी के कई साल बीत चुके हैं परंतु अब दोनों की शादी की तस्वीर वायरल हो रही हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऋषि कपूर और नीतू सिंह की दिलचस्प प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं।

नीतू कपूर और ऋषि कपूर का एक बड़ा ही दिलचस्प किस्सा है। दरअसल, एक दिन ऋषि कपूर ने अपनी बहन से नीतू को प्रपोज करने के लिए अंगूठी मांगी थी। उस समय के दौरान नीतू की उम्र महज 21 साल की थी। बता दें कि करीब 5 साल डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी का फैसला लिया था।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की पहली फिल्म “जहरीला इंसान” थी, जो 1974 में आई थी। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, परंतु दोनों के बीच का प्यार बिल्कुल भी कम नहीं हुआ था। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती थी और यह बड़ी मशहूर जोड़ी भी थी। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है जिनमें से ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’. ‘दो दुनी चार’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

ऋषि कपूर और नीतू ने करीब 5 साल डेट करने के बाद 1980 में शादी करने का निर्णय ले लिया। ब्लैक एंड वाइट यह तस्वीर नीतू कपूर की शादी की है। बॉलीवुड के इस खूबसूरत जोड़े की खुशी में शामिल होने के लिए बहुत से लोग पहुंचे थे बॉलीवुड के कई बड़े बड़े सितारे ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में आए थे।

तस्वीर में नीतू कपूर शरमाती दिख रही हैं। इस दौरान नीतू कपूर की खास दोस्त रेखा और बबीता कपूर की तस्वीर में नजर आ रही हैं। बबीता कपूर के पास ही करिश्मा कपूर भी बैठी हुई हैं। वैसे करिश्मा कपूर बचपन में बहुत क्यूट लगती थीं। वहीं रेखा के बगल में सोनाली बेंद्रे के पति और फिल्ममेकर गोल्डी बहल नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री रेखा भी अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही थीं। वहीं विदाई के दौरान रेखा ने ही नीतू को रस्में सिखाईं। रेखा ने सब्यसाची की हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने इस लुक के साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। रेखा नीतू के साथ चूड़ा सेरिमनी में बैठी नजर आईं। उनके आसपास परिवार के दूसरे सदस्य भी दिख रहे हैं। इस दौरान जो नेकलेस कैरी किया है वह मशहूर हरे रंग का “रानीहार” है, जिसे उन्होंने फिल्म ‘उमराव जान” के गाने में “इन आंखों की मस्ती” के दौरान पहना हुआ था।