आलिया भट्ट नहीं बल्कि ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर की इनसे करवाना चाहते थे शादी, जानिए वो कौन है?

आलिया भट्ट वर्तमान समय में भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं और वह लगातार कई सुपरहिट फिल्में कर रही हैं। आलिया भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जिसके पीछे की मुख्य वजह है उनका परिवार उनके पिता, जिनकी बॉलीवुड में अपनी पहचान है।

आलिया भट्ट एक ऐसी स्टार किड रही हैं, जिन्हें बचपन से ही ऐसा माहौल मिला है जिसके चलते बहुत कम उम्र में ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उन्होंने कामयाबी भी हासिल की। आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शादी की है।

14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। उनके फैंस भी दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित थे। भले ही इनकी शादी को कई दिन बीत चुके हैं परंतु आज भी आलिया-रणबीर की शादी और इनसे जुड़ी हुई बातों की चर्चा हो रही है। वहीं फैंस भी इन दोनों को पति-पत्नी के रूप में देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं. फैंस को इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आती है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई तो मेहमानों की खातिरदारी से लेकर सारे इंतजाम परफेक्ट थे। बॉलीवुड में हर तरफ कपूर खानदान की इस शादी की ही चर्चा हो रही है। अपनी शादी में आलिया भट्ट काफी खुश नजर आईं। वह बचपन से ही रणबीर कपूर को पसंद करती थीं। बस अपने प्यार का इजहार उन्होंने कभी नहीं किया था।

फिल्म “ब्रह्मास्त्र” के सेट से आलिया-रणबीर की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। लेकिन इनकी लव स्टोरी आज अपना एक नया सफर शुरू कर चुकी है। वैसे तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में सभी मेहमान मौजूद थे। बस रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर की ही कमी थी क्योंकि उनका देहांत हो चुका है।

क्या आपको इस बात का पता है कि ऋषि कपूर आलिया भट्ट से नहीं बल्कि किसी और से अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी करवाना चाहते थे? अगर आप नहीं जानते हैं तो चलिए हम बताते हैं इसके बारे में…

जानिए रणबीर कपूर की किससे शादी करवाना चाहते थे ऋषि कपूर

आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है, जिसकी वजह से वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में नजर नहीं आए। ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे जिसके चलते वह इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह कर चले गए थे। भले ही रणबीर-आलिया की शादी में ऋषि कपूर नहीं थे परंतु इसके बावजूद भी उनकी फोटो पूरे समारोह में रखी रही। इस फोटो के जरिए आलिया भट्ट ने अपने ससुर का आशीर्वाद लिया था। इस शाही शादी के होने के बाद ऋषि कपूर का एक बहुत ही पुराना ट्वीट सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

दरअसल, ऋषि कपूर ने 30 जून 2018 को अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो साझा की थी। यह ट्वीट मजाकिया था, जो उन्होंने रणबीर कपूर और उनके बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी को लेकर किया था। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि “आप दोनों बेस्ट फ्रेंड्स, शादी के बारे में आप दोनों ने क्या सोच रखा है, अब वक्त आ गया है।” उनके इस मजाक पर लोगों ने भी खूब मजे लिए थे। ऋषि कपूर का यह ट्वीट काफी वायरल हुआ था। उनके फैंस की भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आए थीं।