Site icon NamanBharat

नीतू सिंह 14 साल की उम्र में ही ऋषि कपूर को दे बैठी थी दिल ,शादी के वक्त हो गये थे दोनों बेहोश,देखें तस्वीरे

आज बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर हमारे बीच नही है पर आज भी इनकी तमाम यादें और फ़िल्में हमारे दिलों में जिंदा है| पर आज जब ऋषि इस दुनिया को अलविदा कह गये हैं तब अगर किसी को सबसे अधिक इस बात का सदमा लगा है तो वो इनकी पत्नी नीतू कपूर हैं क्योंकि वो इनके साथ सबसे अधिक इमोशनली अटैच थी| और जब से ऋषि की तबियत में कैंसर की बीमारी के चलते खराबी आई थी तब से नीतू इनका और अधिक ध्यान रखने लगी थी और अधिकतर वक्त वो साथ ही बिताया करती थीं|

बता दें के साल 1980 में जुड़ा इनका यह रिश्ता अपने आप में भी काफी कामयाब था| और हर मोड़ पर पत्नी नीतु इन्हें सपोर्ट किया करती थीं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको इन्ही के रिश्ते से जुडी कुछ अनजानी और दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं|

कम उम्र में ही हो गया था प्यार

ऋषि कपूर को नीतू से महज़ 14 साल की उम्र में ही प्यार हो गया था और कुछ सालों बाद ही दोनों नें एक दुसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया था| और उन दिनों नीतू भी फिल्म इंडस्ट्री में नई ही थी| ऋषि अपने करीयर के शुरूआती दिनों में काफी शरारती भी हुआ करते थे|

फिल्म ही हो गई थी फ्लॉप

नीतू और ऋषि साल 1974 में एक साथ नजर आए थे और यह फिल्म थी ‘जहरीला इंसान’| पर दर्शकों के दिलों पर यह फिल्म उतना अच्छा प्रदर्शन नही दिखा सकी और फ्लॉप रिजल्ट्स दिया| हालाँकि इनके रिश्ते पर इस फिल्म की परफॉरमेंस का कोई असर देखने को नही मिला|

इन फिल्मों में आए साथ नजर

हालाँकि बाद में इन दोनों की जोड़ी धीरे धीरे काफी पॉपुलर भी होने लगी और कुछ वक्त बाद इन्होने एक साथ ‘रफू चक्कर’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ’ कभी-कभी’, ‘दूसरा आदमी’, ‘दो दुनी चार’ जैसी कई बड़ी फ़िल्में दी और धीरे धीरे ऑनस्क्रीन भी इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाने लगा|

सख्त बॉयफ्रेंड थे ऋषि

एक इंटरव्यू के दौरान नीतू ने इस बात का खुलासा किया था के ऋषि एक प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड थे और वो नीतू को हमेशा ही रात 8:30 बजे के बाद काम न करने के लिए कहते थे| पर नीतू की माँ को ऋषि शुरूआती दिनों में उतने पसंद नही थे और नीतू के साथ ऋषि का घूमना फिरना भी उन्हें अच्छा नही लगता था|

शादी में हुए थे बेहोश

वहीँ नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी को लेकर भी एक किस्सा काफी मशहूर है| वः किस्सा इनकी शादी के दिन का है जब 1980 में इन दोनों की शादी का फंक्शन चल रहा था| और अपनी शादी के फंक्शन में ऋषि और नीतू दोनों ही बेहोश हो गये थे| और कुछ वक्त बाद जब दोनों दुबारा होश में आये तो इसके बाद इनकी शादी की रस्में पूरी हुई|

वहीँ आज की कहें तो इनके दो बच्चे भी हैं जिनके बारे में सभी जानते भी हैं| इनमे पहले हैं रणवीर कपूर जो के आज बॉलीवुड के एक फेमस एक्टर बन चुके हैं| वहीँ अगर बात करें इनकी बेटी रिधिमा की तो ये लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं|

 

Exit mobile version