रोहित शर्मा ने खरीदी नीले रंग की चमचमाती Lamborghini Urus, JR NTR के बाद इसे खरीदने वाले दूसरे सेलिब्रिटी बने “हिटमैन”

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा क्रिकेट की दुनिया में “हिटमैन” के नाम से जाने जाते हैं। टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और रोहित शर्मा का करियर बेहद शानदार रहा है। यह अक्सर अपने खेल के शानदार प्रदर्शन के लिए सुर्खियों का विषय बने रहते हैं परंतु इन दिनों रोहित शर्मा फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वह अपने खेल की वजह से नहीं बल्कि एक खास वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं।

बता दें रोहित शर्मा मैदान के बाहर कार के भी बहुत बड़े शौकीन हैं। भले ही रोहित शर्मा परिवार के साथ सादगी भरा जीवन जीने के आदी हैं परंतु उनके पास कार कलेक्शन में करोड़ों रुपए की गाड़ियां हैं। हाल ही में रोहित शर्मा ने अपने कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार शामिल की। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा ने लैंबॉर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus) खरीदी है, जिसकी कीमत बहुत ज्यादा है। इस कार को खरीदने की वजह से रोहित शर्मा चर्चा में आ गए हैं।

लैंबॉर्गिनी उरुस कार खरीदने वाले दूसरे सेलिब्रिटी बने रोहित शर्मा

आपको बता दें कि लेम्बोर्गिनी उरुस दुनिया की सबसे तेज एसयूवी कारों में से एक है और इसकी डिमांड भारत में भी बहुत अधिक है। रोहित शर्मा ने हाल ही में इस कार को खरीदा है, जिसके चलते हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। रोहित शर्मा ने जो कार खरीदी है वह भारत के गिने-चुने लोगों के पास ही है। अभिनेता जूनियर एनटीआर के बाद लेम्बोर्गिनी उरुस कार खरीदने वाले दूसरे सेलिब्रिटी रोहित शर्मा बने हैं।

बता दें जूनियर एनटीआर की लेम्बोर्गिनी उरुस काले रंग की है। वहीं रोहित शर्मा ने नीले रंग की चमचमाती लेम्बोर्गिनी उरुस कार खरीदी है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब रोहित शर्मा ने नीले रंग की कार खरीदी है उनके पास इसी रंग की BMW M5 भी है।

जानिए रोहित शर्मा की इस कार की कीमत

भारत की सबसे महंगी एसयूवी कारों में से एक लैंबॉर्गिनी उरुस है। अगर हम भारत में इस कार की कीमत के बारे में बात करें, तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जाती है। वहीं रोहित शर्मा की लैंबॉर्गिनी उरुस की कीमत 3.10 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कार को पर्सनलाइज्ड इंटीरियर के साथ ऑटोमोटिव मिलेगा।

लैंबॉर्गिनी उरुस की टॉप स्पीड

लैंबॉर्गिनी उरुस कार की स्पीड एसयूवी कारों में सबसे ज्यादा है, जितनी अधिक इस कार की कीमत है उससे कई गुना ज्यादा इस कार की रफ्तार भी है। लैंबॉर्गिनी उरुस इस दुनिया की सबसे तेज एसयूवी में से एक है और इसलिए इसकी कीमत भी बहुत अधिक है। लैंबॉर्गिनी उरुस 3.6 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है और 12.8 सेकंड में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। अगर हम इटैलियन एसयूवी की टॉप स्पीड की बात करें, तो वह 305 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार में चार पहिया स्टीयरिंग है और उनका आकार बहुत बड़ा है।