Site icon NamanBharat

हरियाणवी छोरे से इश्क कर बैठी रूस की लड़की, प्यार के खातिर चूल्हा जलाने से लेकर रोटियां पकाने तक सब कुछ सीखा

ऐसा कहा जाता है कि प्यार में इंसान कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। जब जरूरत पड़ती है तो प्यार करने वाला इंसान अपने प्यार के खातिर दुनिया से भी लड़ जाता है। प्यार में किसी चीज की बंदिश नहीं होती है। प्यार जात-पात, ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी कुछ नहीं देखता है। प्यार तो बस प्यार होता है। यह किसी को भी, कहीं भी, किसी वक्त हो सकता है।

कोई प्यार के लिए देश और सरहद की सीमाएं लांघकर किसी से मिलने आ जाए तो ऐसा प्यार वाकई में खास होता है। कहते हैं कि जब प्यार होता है तब ना मजहब दिखता है ना कोई सरहद। कुछ ऐसा ही किस्सा हरियाणा के सामने आया है, जिसे जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या कोई वाकई में प्यार के लिए ऐसा भी कर सकता है।

हरियाणा के छोरे से हुआ रूस की लड़की को प्यार

दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं यह हरियाणा से सामने आया है। रूस की एक लड़की को हरियाणा के रहने वाले रमेश नाम के लड़के से प्यार हो गया। रूस की लड़की अपने प्यार के लिए भारत तक आ गई। इन दोनों की दोस्ती ऑनलाइन साइट के जरिए हुई थी और कुछ दिनों तक एक दूसरे के साथ बात करने के बाद दोनों ही एक दूसरे से प्यार करने लगे।

ऐसा बताया जा रहा है कि पहले तो दोनों अच्छे दोस्त बने और बाद में रमेश को भी उससे प्यार हो गया, तो उसने लड़की से अपने प्यार का इजहार कर दिया। वहीं लड़की ने भी उसके प्यार को स्वीकार कर लिया। अब जब प्यार हुआ, इकरार हुआ, तो फिर इस प्यार का मुकम्मल होना भी बनता है। बता दें कि रमेश हरियाणा के एक छोटे से गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। वह केवल 12 वीं तक ही पढ़ा है।

सब कुछ छोड़कर आ गई भारत

सोशल मीडिया पर इन दिनों दोनों की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब हरियाणा के रहने वाले रमेश और रूस की रहने वाली लड़की के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई तो रूस की लड़की अपना सब कुछ छोड़कर भारत आ गई। रूस की लड़की अपने इस प्यार को मुकम्मल करने के लिए रमेश के पास हरियाणा पहुंच गई।

पहली बार में तो रमेश के घरवाले और आसपास के लोग भी यह देखकर हैरान हो गए थे कि इतनी दूर विदेश से लड़की उनके घर के बेटे से प्यार के चक्कर में मिलने आई है लेकिन लड़की की हिंदू रिवाजों के साथ रमेश से शादी करने और अपनी जिंदगी देसी तरीके से बिताने की इच्छा को देखते हुए रमेश के परिवार ने भी उसका स्वागत किया। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

प्यार के खातिर अपनाया देसी लाइफस्टाइल

रूस की इस लड़की ने अपने प्यार के खातिर चूल्हा जलाने से लेकर रोटियां पकाने तक सब कुछ सीखा ताकि देसी लाइफस्टाइल को अपना सके और रमेश के साथ जिंदगी व्यतीत कर सके। यह कहानी इस बात का सबूत है कि प्यार में किसी चीज की कोई दीवार नहीं होती। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के किस्से और प्रेम कहानियां देखने को मिल चुके हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version