Site icon NamanBharat

यूपी के लड़के पर आया रशियन लड़की का दिल, हिंदू रीति-रिवाजों से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जो सिर्फ प्यार करने वाला ही समझ सकता है। लोग अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। लोग अपने प्यार को पाने के लिए दुनिया से भी लड़ने को तैयार रहते हैं। कहते हैं कि प्यार किसी सरहद को नहीं देखता। इसी बीच कुछ ऐसा ही मामला हाल ही में यूपी के प्रतापगढ़ में देखने को मिला, जहां एक रशियन लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए यूपी के प्रतापगढ़ पहुंच गई।

दरअसल, आज हम आपको जिस शादी के बारे में बता रहे हैं यह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बेल्हा गांव से सामने आई है, जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां रूस की एक लड़की वेरोनिका ने हिंदी रीति-रिवाजों के साथ अमित सिंह नाम के लड़के से ब्याह रचा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूस की लड़की वेरोनिका और अमित सिंह दिल्ली के एक फार्म में काम करते थे। इसी दौरान यह दोनों एक दूसरे से संपर्क में आए थे। फिर इनकी मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई और प्यार शादी में बदल गई।

आपको बता दें कि यह प्रेम कहानी यहां की सियाराम कॉलोनी में रहने वाले अमित सिंह की है। अमित सिंह के पिता दिनेश सिंह व्यापारी हैं और अमित सिंह उनके बड़े बेटे हैं। अमित सिंह 12वीं पास करने के बाद दिल्ली चला गया था। वहां एनिमेशन का कोर्स किया। इसके बाद अमित सिंह दिल्ली की ही एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने लगा। अमित सिंह के परिजनों के अनुसार वेरोनिका रूस में इसी कंपनी के लिए काम करती थी। वह अमित की कंपनी में रूस की क्लाइंट थी। यह बात साल 2021 की है, जब वेरोनिका दिल्ली आई थी फिर उसकी और अमित की मुलाकात हुई थी।

अमित और वेरोनिका की ये प्रेम कहानी इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। जब अमित और वेरोनिका की पहली मुलाकात हुई, तो इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर ही ईमेल्स पर काम को लेकर बातचीत करते रहते थे। इसी दौरान यह दोस्त बने थे, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई थी। फिर क्या था, अमित और वेरोनिका ने एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया।

अमित ने जब वेरोनिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने इसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। वहीं अमित और वेरोनिका ने अपने परिवारों को शादी के लिए राजी किया, क्योंकि उनके मूल स्थानों के बीच की दूरी के अलावा वह सांस्कृतिक रूप से भी अलग थे। हालांकि, सौभाग्य से उनकी शादी के लिए उनके परिवार वाले भी राजी हो गए।

वेरोनिका रूस से अपने परिवार के साथ प्रतापगढ़ पहुंच गई और शादी की रस्में शुरू हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शादी से पहले दोनों परिवारों द्वारा हल्दी और फिर मेहंदी की रस्म अदा की गई। हालांकि, दुल्हन और उसके परिजन भारतीय रीति-रिवाजों के बारे में अधिक नहीं जानते थे लेकिन वह समारोह को लेकर काफी उत्सुक थे। अमित के रिश्तेदार और दोस्त व अन्य मेहमान शहर के एक होटल में हुई इस शादी समारोह में शामिल हुए। अमित और वेरोनिका की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से संपन्न हुई।

 

 

 

 

Exit mobile version