बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, 43 प्लेन, 7000 कारें और भी बहुत कुछ…

आप सभी लोगों ने दुनिया भर के अमीर लोगों के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन कभी आप लोगों ने यह सोचा होगा कि इन अमीर हस्तियों की लिस्ट में किसी देश के राष्ट्रपति का भी नाम शामिल हो सकता है। जी हां, यह बात बिल्कुल सच है कि इन अमीर लोगों की लिस्ट में एक राष्ट्रपति का भी नाम शामिल है, जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।

हम जिस राष्ट्रपति की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) हैं। व्लादिमीर पुतिन के पास कुल इतनी संपत्ति है कि उसका अंदाजा लगा पाना किसी के लिए भी आसान नहीं है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं और यह दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों दुनिया भर में चर्चा का विषय बन हुए हैं। इनका चर्चा में आना यूक्रेन और रूस के बीच हो रहा विवाद है, जो अब युद्ध का रूप ले चुका है। यूक्रेन को झुकाने के लिए पुतिन पूरी दुनिया से टक्कर लेने के लिए तैयार खड़े नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस ताकत के पीछे पुतिन की बेशुमार दौलत भी है, जो उन्हें दिग्गजों को टक्कर देने का हौसला देती है।

69 साल के पुतिन अमीरी वाली जिंदगी जीते हैं। उनके पास खरबों की संपत्ति है। उनके आलोचक कहते हैं कि वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। अब ऐसा तो पता नहीं है कि वह सबसे अमीर हैं लेकिन हां, एक बात तो है कि पुतिन अपनी दौलत और शौक के लिए आए दिन सुर्खियों में जरूर छाए रहते हैं। पुतिन लंबे समय से अपनी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि पुतिन बहुत ही आलीशान जीवन व्यतीत करते हैं।

आपको बता दें कि इंटरनेट पर पुतिन के शिकार, मछली पकड़ने, घुड़सवारी करते, हेलीकॉप्टर और मोटरबाइक दिखाते हुए कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। ऐसा माना जाता है कि वह ग्रह पर सबसे अमीर शख्स हो सकते हैं परंतु उनकी सारी संपत्ति रहस्य में डूबी हुई है।

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, पुतिन के पास 9641 अरब का सोने का भंडार है। इतना ही नहीं बल्कि लग्जरी कारों के मामले में भी पुतिन किसी से कम नहीं हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन के पास प्राइवेट जेट्स का काफिला, लग्जरी कारें और कई खुफिया महल भी हैं। ऐसा बताया जाता है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास 43 प्लेन, 15 हेलीकॉप्टर, 7000 कारें इसके साथ ही एक लग्जरी प्राइवेट जेट विमान और सोने की टॉयलेट भी शामिल है। ऐसा बताया जाता है कि रूसी राष्ट्रपति के पास दुनिया का महंगी घड़ियों का कलेक्शन है, जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जाती है।

आलोचकों के अनुसार देखा जाए तो रूसी राष्ट्रपति 160 बिलियन पाउंड की संपत्ति के मालिक हैं। वह पब्लिक आउटिंग के दौरान महंगे डिजाइनर सूट में दिखाई देते हैं। द सन के मुताबिक पुतिन का नवीनतम घर 1,23,785 वर्ग फुट का है जो बकिंघम पैलेस के आकार का लगभग दोगुना है।

आपको बता दें कि रूसी राष्ट्रपति के स्वेतलाना क्रिवोनोगिख और पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अलीना काबेवा के साथ संबंध होने की अफवाह है, यह दोनों करोड़पति हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह 2004 की शुरुआत से अलीना के साथ हैं। पुतिन ने 1983 में पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट ल्यूडमिला शकरेबनेवा से शादी की थी। ल्यूडमिला शकरेबनेवा से उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम मारिया पुतिन और येकातेरिना पुतिना है। उन्होंने अपनी जिंदगी को लगभग पूरी तरह से सुर्ख़ियों से बाहर रखने प्रयास किया है।

आपको बता दें कि पुतिन के पास ब्लैक बेल्ट है। वह 14 साल की उम्र से मार्शल आर्ट कर रहे हैं। पुतिन जूडो चैम्पियन भी रह चुके हैं उन्हें इसमें भी ब्लैक बेल्ट मिला है।

पुतिन शिकार की यात्राओं पर जाना पसंद करते हैं। पुतिन अपने आपको फिट रखने के लिए जिमिंग के अलावा जूडो, आइस हॉकी, तैराकी, मार्शल आर्ट और अन्य गतिविधियों जैसे खेल खेलते हैं।