Site icon NamanBharat

क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने गर्लफ्रेंड उत्कर्षा पवार संग रचाई शादी, शेयर की वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें

आईपीएल 2023 की विनर टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शादी कर ली है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने यह पांचवीं बार खिताब जीता था। इस जीत में ऋतुराज की अहम भूमिका रही थी। 26 वर्षीय खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ एक ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में अपनी लेडी लव व घरेलू क्रिकेट खेलने वाली उत्कर्षा पवार के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार दोनों ही आईपीएल फाइनल में भी साथ नजर आए थे। उत्कर्षा पवार ने आईपीएल खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थी। ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 जून, शनिवार को उत्कर्षा पवार के साथ सात फेरे लिए और शादी की तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से साझा की है। अब यह तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने रचाई शादी

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी शादी की शानदार तस्वीरों की एक सीरीज को साझा किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने कैप्शन में यह लिखा है कि “पिच से वेदी तक, हमारी यात्रा शुरू होती है!”

गायकवाड़ और उत्कर्षा ने महाराष्ट्र के महाबलेश्वर से शादी की। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर कीं। इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस तस्वीरों पर जमकर अपना प्यार दिखा रहे हैं।

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ बीते करीब लंबे समय से उत्कर्षा पवार को डेट कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने उनसे शादी कर ली। उत्कर्षा महाराष्ट्र की तरफ से क्रिकेट खेलती हैं। 24 साल की उत्कर्षा पवार दाएं हाथ की मीडियम पेसर हैं। वह 2021 में लिस्ट ए क्रिकेट खेल चुकी हैं। इसके बाद से टीम में मौका नहीं मिला। उत्कर्षा पुणे की रहने वाली हैं। वह इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन एंड फिटनेस साइंसेज की पढ़ाई कर रही हैं।

वहीं अब गायकवाड़ और उत्कर्षा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों पर अभी तक 16 लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं तमाम लोग कमेंट कर दोनों को बधाई दे रहे हैं।

वहीं अगर हम ऋतुराज गायकवाड़ के वर्क फ्रंट पर एक नजर डालें, तो वह पिछले कुछ सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के फ्रेंचाइजी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और उन्होंने अपने जबरदस्त स्कोर के लिए ऑरेंज कैप भी जीती है। बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ को इसी हफ्ते होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। परंतु उन्होंने शादी के लिए ब्रेक ले लिया था। ऋतुराज गायकवाड़ टीम इंडिया की रिजर्व लिस्ट में थे।

बताते चलें कि उत्कर्षा अक्सर आईपीएल मैच देखने और गायकवाड़ को चियर करने के लिए आया करती थीं। आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में भी उत्कर्षा मैच देखने के लिए पहुंची हुई थीं। मैच के बाद खुद गायकवाड़ ने उनके साथ सोशल मीडिया पर ट्रॉफी पकड़े हुए तस्वीर को साझा किया था। वहीं एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें उत्कर्षा धोनी के पैर छूते हुए नजर आईं।

 

 

 

Exit mobile version