100 करोड़ रुपए के घर में रहते हैं सचिन तेंदुलकर, जानें कितनी हैं इनकी कुल संपत्ति

सचिन तेंदुलकर का नाम विश्व के महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। यहां तक की उन्हें क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है। सचिन तेंदुलकर एक बेहद ही साधारण परिवार से नाता रखते थे और एक छोटे से घर में रहते थे। लेकिन मेहनत के दम पर आज ये करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और एक आलीशान जिदंगी जी रहे हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी ये करोड़ों रुपए की कमाई हर साल कर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 में हुआ था। पिता रमेश तेंदुलकर, एक प्रसिद्ध मराठी उपन्यासकार और कवि थे। उनकी मां, रजनी एक बीमा कंपनी में काम करती थीं। तेंदुलकर के दो बड़े भाई और एक बहन हैं। जिनका नाम नितिन, अजीत और सविता है। ये रमेश की पहली पत्नी के बच्चे हैं। जो अपने तीसरे बच्चे के जन्म के बाद मर गई थी। भाई अजीत ने साल 1984 में सचिन को क्रिकेट खेलना सिखाया था और कोच रमाकांत आचरेकर से मुलाकात करवाई थी।

कोच रमाकांत आचरेकर ने ही सचिन को क्रिकेट अच्छे से सिखाया और ऊंचे मुकाम पर इन्हें पहुंचाया। क्रिकेट की दुनिया में कदम रखते ही सचिन की किस्मत बदल गई और ये करोड़ें रुपए की मालिक बन गए। महज 22 साल की आयु में ही उन्होंने 30 करोड़ से अधिक की संपत्ति कमा ली थी।

साल 1995 में सचिन ने वर्ल्ड टेल के साथ 31.5 करोड़ रुपए में पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। सचिन पहले ऐसे क्रिकेटर थे। जिन्होंने MRF के साथ साल 2001 में 100 करोड़ की डील साइन की थी। इसके अलावा उनके पास कई सारे ब्रांड्स हुआ करते थे। इससे उनकी कमाई सालाना करीब 17 से 20 करोड़ रुपए की होती थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस समय सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति 834 करोड रुपए की है। उन्होंने अपनी संपत्ति के अधिकतर कमाई क्रिकेट से ही की है। हालांकि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनकी कमाई का स्रोत एडवर्टाइजमेंट ही रह गया है। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने रियल स्टेट में भी काफी इन्वेस्ट कर रखा है।

सचिन तेंदुलकर को कारों का शुरू से ही काफी शौक रहा है और उनके पास एक से बढ़कर एक कार है। उनकी लग्जरी गाड़ियों में बीएमडब्ल्यू, फेरारी, 360 mercedes-benz, जैसी कारों के नाम शामिल हैं। इन कारों की कुल कीमत करीब 20 करोड़ रुपए है।

सचिन तेंदुलकर के पास बहुत सारी प्रॉपर्टी भी है। उनके पास बांद्रा में एक लग्जरी घर है। इस घर की कीमत लगभग 100 करोड रुपए की है। सचिन ने ये शानदार बंगला मुंबई के बांद्रा वेस्ट के पेरी क्रॉस रोड पर साल 2007 में खरीदा था। उस समय इस घर की कीमत 39 करोड़ रुपए थी। इनका घर 6000 स्क्वायर फीट में है।

एक रिपोर्ट के अनुसार 2014 में सचिन की एंडोर्समेंट्स से 75 करोड़ की कमाई हुई थी। इस समय ये ल्यूमिनस, मुसाफिर डॉट कॉम, कोका कोला, एडिडास, अवीवा, तोशिबा, स्विस वॉच, फिएट, VISA कैस्ट्रॉल सहित तमाम ब्रांड्स को एन्डोर्स कर रहे हैं।

साल 2013 में लिया था संन्यास

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने कई सारे रिकॉर्ड बनाएं हैं और आज तक उनके रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी आखिरी सीरीज खेली थी। जिसके बाद उन्होंने 16 नवंबर 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।