कुछ इस अंदाज में साक्षी ने धोनी संग मनाया अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

भारत में क्रिकेट कितना लोकप्रिय है, यह बात हम सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं। सभी क्रिकेट खिलाड़ियों में से पिछले एक दशक में जिस क्रिकेटर को भारत सहित दुनिया भर से सबसे ज्यादा प्यार मिला है वह महेंद्र सिंह धोनी हैं। महेंद्र सिंह धोनी को एक अच्छे क्रिकेटर के रूप में हर कोई अच्छी तरह से जानता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत में भारत का नाम रोशन किया है। महेंद्र सिंह धोनी का नाम हमेशा गर्व और इज्जत के साथ लिया जाता है।

“कैप्टन कूल” कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक लेजेंड्री क्रिकेटर ही नहीं बल्कि एक समर्पित फैमिली मैन भी हैं। धोनी की एक खूबसूरत पत्नी साक्षी धोनी और उनकी एक बच्ची जीवा हैं, जिन्हे धोनी के फैंस खूब प्यार देते हैं। बता दे कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़े पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब रांची वापस आ गए हैं।

धोनी ने 19 नवंबर को अपनी पत्नी साक्षी का 33वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी उर्फ़ चिट्टू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी पत्नी साक्षी को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

19 नवंबर 1988 को गुवाहाटी, असम भारत में जन्मी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। वह अपने फैंस के बीच आए दिन कोई न कोई पोस्ट साझा करती रहती हैं, जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं। साक्षी के कई दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए यूएई में थे, जहां पर उन्होंने टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटर कार्य किया। वर्ल्ड कप से पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल जीता था।

महेंद्र सिंह धोनी की तरह उनकी पत्नी भी चर्चित भारतीय हस्तियों में से एक हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। इस कपल की प्रेम कहानी भी बहुत मशहूर है। महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक में देखा गया था कि धोनी और साक्षी की मुलाकात एक होटल में हुई थी, जहां साक्षी जूनियर के तौर पर कार्यरत थीं। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया था।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी साल 2010 में हुई थी। दोनों ने उत्तराखंड में बेहद साधारण तरीके से परिवार वालों के बीच शादी रचाई थी। महेंद्र सिंह धोनी 6 फरवरी 2015 को पापा बन गए थे। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम जीवा रखा है। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के बीच काफी अंडरस्टैंडिंग देखने को मिलती है और दोनों को एक परफेक्ट पेयर भी कहा जाता है। फैंस को इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आती है। धोनी के फैंस उनकी पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा को खूब प्यार देते हैं।