साक्षी ने MS धोनी को लेकर किया खुलासा, बताया- गुस्सा आने के बाद माही क्या करते हैं उनके साथ

महेंद्र सिंह धोनी बेहद शांत खिलाड़ी हैं। यह बात पूरी दुनिया जानती है कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर सबसे शांत खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। चाहे जीत का अवसर हो या फिर हार का अवसर, दोनों ही परिस्थितियों में महेंद्र सिंह धोनी अपने धैर्य का परिचय देते हैं। क्रिकेट प्रेमियों को महेंद्र सिंह धोनी का यह अंदाज बहुत ज्यादा पसंद आता है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और पत्नी साक्षी सिंह धोनी की जोड़ी क्रिकेट जगत की सबसे खास जोड़ियों में से एक मानी जाती है। इन दोनों के प्यार के चर्चे इनके विवाह से पहले ही काफी देखने और सुनने को मिले थे। आए दिन इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई रहती हैं। ज्यादातर तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ ही नजर आते हैं। हाल ही में साक्षी ने अपना जन्मदिन मनाया था। अपने जन्मदिन के खास अवसर पर इन्होंने अपने पति महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने यह बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी की आदतें कैसी हैं? साक्षी ने धोनी के गहरे राज को बेनकाब किया है।

साक्षी ने धोनी को लेकर किया खुलासा

आपको बता दें कि हाल ही में साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसके माध्यम से इन्होंने अपने पति महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खुलासा किया है। वीडियो में इन्होंने बताया कि वह इकलौती ऐसी शख्स हैं, जो महेंद्र सिंह धोनी को परेशान कर सकती हैं, इसके साथ ही साक्षी ने यह बताया है कि वह कहीं और का गुस्सा मुझ पर उतार देते हैं, लेकिन मैं उससे ठीक हूं। उन्होंने कहा कि माही शायद ऐसा इस वजह से करते हैं क्योंकि मैं उनके सबसे करीब हूं। इस वीडियो के माध्यम से साक्षी ने यह भी बताया कि क्रिकेट के बारे में कभी भी धोनी से बात नहीं होती। घर पर धोनी को क्रिकेट को लेकर बात करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने वीडियो के जरिए यह बताया है कि “उनकी बेटी जीवा और माही की अच्छी बॉन्डिंग है। वह केवल घर पर माही की बात सुनती है। मुझे जीवा को खाने के लिए 10 बार बोलना पड़ता है, लेकिन वह किसी की भी बात नहीं मानती है। नहीं सुनती है, परंतु जब माही बोलते हैं तो वह एक ही बार में सुन लेती है और सारा का सारा खाना खत्म कर लेती है।

साक्षी ने अपने पति महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों पर बात करते हुए कहा कि “सौभाग्य से मैंने माही को लंबे बालों के साथ नहीं देखा। यदि मैंने नारंगी लंबे बालों में उसे देखा होता तो मैं कभी उनकी तरफ नजर नहीं डालती, ना ही मैं उनसे शादी करने के लिए हां करती। ऐसे बाल सिर्फ जॉन अब्राहम पर ही अच्छे लगते थे।” साक्षी ने बताया कि इस तरह के नारंगी बाल माही पर बिल्कुल भी सूट नहीं करता था।”

बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2020 का यह साल बहुत खराब साबित रहा। आईपीएल के इतिहास में ऐसी पहली दफा हुआ है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम धोनी के नेतृत्व में प्लेऑफ में अपना स्थान बनाने में भी कामयाब नहीं रही। भले ही आईपीएल के इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई परंतु फैंस अभी भी महेंद्र सिंह धोनी को उतना ही प्यार करते हैं, जितना पहले करते थे। सभी लोग माही के सपोर्ट में हैं।