मजेदार जोक्स : जीजा – अरे साली साहिबा..क्या आपको पता है इन्सान का दिमाग 24 घंटे काम करते है.. पर लाइफ में दो बार काम कर्ण बंद कर देता है..

जोक्स कि इस मजेदार दुनिया में आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है दोस्तों हम सभी को अपने जीवन खुश रहना चाहिए क्योंकि खुश रहने से ही हमारी आधी परेशानी स्वतः ही दूर हो जाती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए आज एक बार फिर से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं तो आइए बिना देर किये है पढ़ लेते हैं इन मजेदार चुटकुलों को

 

संता: डाक्टर साहब, कोई लम्बी उम्र का तरीका बताइए?
डाक्टर: शादी कर लो!
संता: क्या इससे उम्र लम्बी हो जाएगी?
डाक्टर: नहीं, ये तमन्ना ख़त्म हो जायेगी…!!!

संता: चल दौड़ लगाते हैं, जो हारेगा वो 1000 रूपये देगा!
बंता: ठीक है पर मुझे रास्ता नहीं पता!
संता: बस तुम मेरे पीछे-पीछे रहना!
बंता: धन्यवाद…!!!

पति- आजकल तुम ना सिगरेट पीने से रोकती हो,
ना शराब पीने से, क्या सब शिकायतें ख़त्म?
पत्नी- नहीं…
वो क्या है ना…LIC वाला परसों ही
पोलिसी के सब फायदे बता कर गया है…!!!

 

दो छात्र रात में पढ़ते हुए
पहला – कितने बजे हैं यार.???
दूसरा छात्र उठा और एक पत्थर सामने वाले गर्ल्स होस्टल में दे मारा..
उधर से एक लड़की बाहर आई और बोली – कमीनो !
अब तो सो जाओ, रात के दो बज रहे है…
दुसरा छात्र – दो बज गए भाई.. चल सो जाते है…!!!

एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूंछा..
पंडित जी : बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को…
औरत : पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूँ

पहली रोटी खुद खाती हूँ
और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूँ !
पंडित बेहोश..!!!

 

पिंकी रोते हुए घर आयी
माँ – क्या हुआ रो क्यों रही है
पिंकी – पप्पू ने मुझे किस किया
माँ गुस्से में – क्यों उसकी इतनी हिम्मत
पिंकी – हाँ , मैंने तो बस उससे ये पूछा था
कि तेरे मम्मी पापा क्या करते हैं…!

 

पत्नी को एक थप्पड मारने की सजा 1000 रुपये जज साहब ने सुनाई
तब संता ने जज को पुछा :-
“साहब एक थप्पड और मार दु..?
जज गुस्से से :- क्यो..?
संता :- क्योंकि छुट्टा नहीं है मेरे पास 2000 रुपये का नोट है…!!!

 

संता पेड़ पर उल्टा लटका हुआ था..
बंता ने पूछा :- क्या हो गया??
संता :- कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है,
कहीं पेट में ना चली जाए…!!!

संता:- आज इतनी ठंड क्यों है?
बंता:- सूरज नही निकला ना
संता:- क्यों नही निकला?
बंता:- उसकी मम्मी ने नही निकलने दिया।
बोली कि ठंड में कहाँ जायेगा, पड़ा रह कम्बल में, फालतू की आवारा गर्दी करेगा..!!

संता एक कंपनी में जॉब के लिए इंटरव्यू देने गया
मेनेजर: आपकी शादी हो गयी?
संता: जी हाँ, एक लड़की से हुई
मेनेजर: शादी तो लड़की से ही होती है
संता: नहीं जी, मेरी बहन की शादी तो लड़के से हुई है…!!

जो लोग हमेंशा ऑफिस में ओवर टाइम करते है,
क्या वो सबसे महेनती है?
नहीं,
या तो वो बीवी से तंग है
या वो ऑफिस में किसी के संग है…!!

संता: अच्छी बीवी और भूत एक जैसे होते हैं!
बंता: वो क्यों?
संता: क्योंकि इनकी बाते तो सब करते हैं
पर आज तक किसी ने इन्हें देखा नहीं..!!!

बंता: मान लो आप सोकर उठे हैं तो उसी वक्त
आपको पता लगे कि आप लखपति बन गए हैं तो आप क्या करोगे?
संता: मैं फिर से सो जाऊँगा और
तब तक सोता रहूँगा जब तक मैं करोड़पति न बन जाऊं…!!!