सालों बाद ऐश्वर्या का सलमान से ब्रेकअप का खुला राज, इस वजह से टूटा था इनका रिश्ता

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर देशभर के उनके चाहने वाले लोग बधाइयां दे रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान ने कोरोना वायरस की वजह से अपने फैंस से अपील की थी कि वह उनके घर के सामने भीड़ ना लगाएं। एक दिन पहले ही सलमान खान ने अपने घर के बाहर नोटिस चिपका दिया था। सलमान खान एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनकी फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं एक समय पहले सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी खूब सुर्खियों में छाई हुई थी लेकिन ऐसा क्या हुआ की इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

आज हम आपको अभिनेता सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे देखा जाए तो सलमान खान की बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं, लेकिन इन सभी गर्लफ्रेंड्स में से ऐश्वर्या राय के साथ उनका रिश्ता कुछ खास ही था। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी अभी भी लोगों को याद हैं। सलमान खान का जीवन काफी विवादों से भरा हुआ है। ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान का रिश्ता भी काफी विवाद भरा रहा था।

एक समय था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी काफी मशहूर थी। ऐसा बताया जाता है कि यह दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन अचानक से ही इन दोनों के रिश्ते के बीच दरार उत्पन्न हो गई। वर्तमान समय में यह दोनों एक दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते हैं। जब भी सलमान खान की शादी की बात होती है तो उनके अफेयर के किस्से भी उठने लगते हैं। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। लोगों को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद भी थी लेकिन इनके रिश्ते का बेहद दुखद अंत हुआ।

आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री ऐश्वर्या के रिश्ते की शुरुआत वर्ष 1997 में शुरू हुई थी। उस समय के दौरान ऐश्वर्या राय ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। जब सलमान खान ने ऐश्वर्या राय को देखा तो यह उनके ऊपर फिदा हो गए। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि ऐश्वर्या राय को फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” सलमान खान की वजह से ही मिली थी। संजय लीला भंसाली सलमान खान के बेहद करीबी मित्र थे। सलमान के कहने पर ही ऐश्वर्या को बड़े बजट की फिल्म के लिए साइन किया गया था।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि एक बार आधी रात को सलमान खान ऐश्वर्या राय के घर पहुंच गए थे और वहां पर दरवाजा जोर-जोर से गुस्से में पीटने लगे थे इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान ने गुस्से में आकर 19वीं मंजिल से कूदने की भी धमकी दे दी थी। दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से रक्त निकलने लगा। उस रात सलमान खान ने खूब हंगामा मचा दिया था। ऐसा भी बताया जाता है कि सलमान ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या उस समय शादी के लिए तैयार नहीं थीं।

ऐसा भी बताया जाता है कि ऐश्वर्या राय फिल्म “कुछ ना कहो” के सेट पर थीं। इस फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन थे, लेकिन वहां पर सलमान खान पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इसके बाद फिल्म “चलते चलते” के सेट पर भी सलमान खान पहुंच गए और गुस्से में उन्होंने वहां भी तोड़-फोड़ की थी। इसके बाद ऐश्वर्या राय के पास और कोई रास्ता नहीं बचा था। यह सब कुछ होने के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता टूट गया।