Site icon NamanBharat

सिक्योरिटी तोड़ सलमान से मिला नन्हा फैन, एक्टर ने लगाया गले, सामने आया दिल जीत लेने वाला Video

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। बॉलीवुड में सलमान खान को सक्सेस की गारंटी माना जाता है। यह जिस भी फिल्म को हाथ में लेते हैं, वह रातों-रात बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा जाती है। सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाना जानते हैं। मौजूदा समय में सलमान खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

सलमान खान बड़ों से लेकर बच्चों तक के फेवरेट हैं। ऐसे में भाईजान से एक बार मिलने का सपना सभी फैंस देखते हैं। वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, हाल ही में सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। यहां भारी सिक्योरिटी के बीच वह फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे।

एयरपोर्ट के दौरान का सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान का एक नन्हा फैन उनसे मिलने के लिए उनके सुरक्षाकर्मियों को हटाते हुए उनके पास पहुंच जाता है। वहीं सलमान खान भी भारी सिक्योरिटी के बीच अपने नन्हें फैन को बुलाकर गले लगा लेते हैं। सलमान खान का यह लेटेस्ट वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है।

सलमान खान ने एयरपोर्ट पर नन्हें फैन को किया हग

आपको बता दें कि इन दिनों सलमान खान जहां भी जाते हैं उनके साथ पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा तो रहता ही है, साथ ही ढेरों आर्म्ड गार्ड्स भी मौजूद रहते हैं। जब से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। उसके बाद से ही सलमान खान की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई है। लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से एक्टर को मिल रही धमकियों के बाद से ही वह काफी सतर्क हो गए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सलमान खान कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं होने देते हैं।

सोशल मीडिया पर सलमान खान का जो लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि भाई जान भारी सिक्योरिटी के बीच चल रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान की सिक्योरिटी की नजर से एक चीज छूट जाती है। लेकिन दबंग खान की नजरें इस पर टिक जाती है। दरअसल, इस वीडियो में सलमान खान भारी सिक्योरिटी के बाद बीच चलते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान सलमान खान को देखते ही एक बच्चा दौड़ कर उनके पास आ जाता है।

सलमान खान जब उस बच्चे को देखते हैं, तो वह रुक जाते हैं और थोड़ा पीछे की ओर आते हैं। इस दौरान बच्चे को मिलने की परमिशन मिल जाती है और वह बच्चा आकर सलमान खान से लिपट जाता है। सलमान खान भी बच्चे को गले लगा लेते हैं और उसके गालों को थपथपाते हैं। अब सलमान खान के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस फिर अपना दिल हार बैठे हैं।

दिल छू गया सलमान खान का अंदाज


सलमान खान के लेटेस्ट वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया है। इस वीडियो पर कई फैंस हार्ट इमोजी भेज रहे हैं, तो कई कमेंट बॉक्स में अपना प्यार भेज रहे हैं। इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “सबसे हैंडसम और इंडियन सिनेमा के अब तक के सबसे गुड लुकिंग एक्टर।”

एक अन्य फैन ने कमेंट किया “भाई के क्या मोशन हैं स्लो मोशन वीडियो में।” एक और यूजर ने कमेंट किया “जलवा है यार भाई का। भाई इनके जैसा कोई नहीं।” वहीं एक अन्य फैन ने लिखा “कितना अच्छा इंसान है अंदर से भी और बाहर भी।” ऐसे ही और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स हैं, जो वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

Exit mobile version