आज शाहरुख खान नहीं बल्कि आलीशान “मन्नत” के मालिक होते सलमान खान, लेकिन इस वजह से कर दिया मना

शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं, जिन्हें हर उम्र का व्यक्ति जानता है। शाहरुख खान ने हिंदी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से बहुत प्रसिद्धि प्राप्त की है। मौजूदा समय में शाहरुख खान के फैंस की दुनियाभर में कोई कमी नहीं है। लाखों-करोड़ों लोग इन्हें पसंद करते हैं। उन्हें लोग प्यार से बॉलीवुड का बादशाह, किंग ऑफ बॉलीवुड, किंग खान और किंग ऑफ रोमांस भी कहते हैं। शाहरुख खान अपने करियर में लगभग सभी शैलियों की फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बहुत है।

मौजूदा समय में शाहरुख खान के पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। वह अपना जीवन शानदार तरीके से जीते हैं। लेकिन आज उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए उन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत और संघर्ष किया है। सपनों के शहर मुंबई में गुजारा करना ही अपने आप में बड़ी बात है। लेकिन सपने कैसे सच करते हैं, यह कोई शाहरुख खान से सीखे।

आपको बता दें कि शाहरुख खान का जन्म दिल्ली के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। जैसे-जैसे शाहरुख खान की उम्र बढ़ती गई, वैसे-वैसे उनके सपने भी बड़े होते चले गए। अभिनेता बनने के जूनून ने उन्हें मुंबई पहुंचा दिया। शाहरुख खान ने ना सिर्फ अपना सपना पूरा किया बल्कि लोगों के दिलों पर राज भी किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दिल्ली में किराए के अपार्टमेंट में पले बढ़े, लेकिन आज वह मुंबई के सबसे महंगे बंगलों में से एक मन्नत के मालिक हैं।

शाहरुख खान जिस बंगले में रहते हैं वह मुंबई के आलीशान बंगलों में से एक है। इनके बंगले की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए बताई जाती है। शाहरुख खान के बंगले का नाम मन्नत है। बांद्रा में शाहरुख खान का समुंदर के सामने यह बेहद खूबसूरत बंगला किसी महल से कम नहीं लगता है। हर समय फैंस की वहां भीड़ लगी रहती है। अगर कोई भी मुंबई जाता है, तो वह मन्नत को देखने जरूर जाता है।

भले ही आज शाहरुख खान आलीशान बंगले मन्नत के मालिक हैं। लेकिन शायद ही आपको यह मालूम होगा कि इस घर को किंग खाने से पहले बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान खरीदने वाले थे। जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त से जुड़ी एक बात का खुलासा किया है कि वह भी कभी मन्नत में रहने के सपने देखते थे।

बता दे कि जिस बंगले में अभी शाहरुख खान रहते हैं वह बंगला पहले सलमान खान को ही ऑफर हुआ था। लेकिन सलमान खान ने इसे खरीदने से मना कर दिया था। अब सलमान खान जिस बंगले को चाहते थे उसे लेने से मना किया। चलिए इसकी वजह आपको बताते हैं।

इस वजह से सलमान खान ने नहीं खरीदा बंगला “मन्नत”

दरअसल, सलमान खान ने यह बताया कि शाहरुख खान से पहले मन्नत को खरीदने की पेशकश उन्हें मिली थी और वह इसे खरीदना भी चाहते थे। लेकिन जब इस बारे में उन्होंने अपने पिता सलीम खान को बताया तो उन्होंने कहा कि “तुम इतने बड़े घर का क्या करोगे? जिसके बाद उन्होंने मन्नत के खरीदने के ऑफर को मना कर दिया। सलीम खान के एतराज जताने के बाद सलमान खान ने तो बंगला नहीं खरीदा लेकिन बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने उसे खरीद लिया।

आपको बता दें कि जहां एक तरफ शाहरुख खान इस आलीशान बंगले “मन्नत” में रहते हैं, तो वहीं सलमान खान मन्नत के नजदीक स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं।