BIRTHDAY SPECIAL: सुपरहिट फ़िल्में देने के बाद भी नही मिल रही थी फ़िल्में, जाने फिर सलमान खान कैसे बन गये मेगास्टार

आज 27 दिसंबर की तारिख को बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान अपना जन्मदिन मना रहे हैं| बता दें के अपने इस जन्मदिन पर सलमान की उम्र पूरे 55 साल हो चुकी है| हालाँकि आज भी इनके लुक्स और फिटनेस को देखकर इनकी उम्र के बारे में कुछ कहना काफी मुश्किल है| ऐसे में हमने देश में फैले इनके लाखों फैन्स के लिए आज की अपनी यह पोस्ट बनाई है जिसके जरिये हम आपको सलमान की जिंदगी से जुडी कई छिपी और अनकही बातें बताने जा रहे हैं| तो चलिए हम अपनी यह पोस्ट शुरू करते हैं|

आज बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है जिसके बारे में कम ही लोगों को पता है| साथ ही बताते चले के इनके अन्य 4 भाई बहन भी हैं जिनके नाम अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अर्पिता हैं| वहीँ अगर बात करें इनके पिता सलीम खान की तो वो भी बॉलीवुड के एक मशहूर लेखक रहे थे|

और अगर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की बात करें तो इन्होने कॉलेज की पढाई को बीच में ही छोड़कर बॉलीवुड में कदम रखा था| आज जहाँ रक तरफ सलमान एक बहुत बड़े स्टार बन चुके हैं तो वहीँ दूसरी तरफ इनकी जिंदगी में विवादों की भी कोई कमी नही रही है| हालाँकि इन सब का इन्होंने खुद पर कोई असर नही पड़ने दिया| आज सलमान ‘बीइंग ह्यूमन’ को भी हैंडल करते हैं जो के जरूरतमन्दों की मदद का काम करने वाली एक संस्था है|

एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से उनके करियर के बारे में जब पुछा गया था तो उन्होंने बताया था के कितने धक्के खाने के बाद आज वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं| सलमान नें बताया के पहले उन्होंने रोल्स मांगने पड़ते थे और उसपर भी उन्हें ऐसा सुनने को मिलता था के हीरो बनने के लिए वो छोटे हैं या कोई कहता था के उनकी उम्र अधिक है| हालाँकि अचानक ही भाईजान की किस्मत चमकी और उन्हें ‘मैंने प्यार किया’ नाम की एक फिल्म मिली और आगे जो हुआ उसे भला कौन नही जनता|

सलमान को इसके बाद लगातार फ़िल्में मिलती गयी और अपने दमदार एक्टिंग और लुक्स के दम पर इन्होने बॉलीवुड के मेगास्टार का दर्जा हासिल कर लिया| पर क्या आप जानते हैं के सलमान की दिली इच्छा एक एक्टर न बनार एक लेखक बनने की थी पर स्टैंड न मिलने के चलते उन्होंने ऐसा नही किया| हालाँकि अभी हाल में आई फिल्म बाघी की बात करे तो इसकी स्टोरीलाइन भाईजान का अहम योगदान रहा था| वहीं अपने खुद की दो फ़िल्में भी सलमान नें खुद ही लिखी थी|

इस सब के अलावा सलमान खान का एक अजीब शौक भी है| दरअसल इनका यह शौक अलग अलग साबुनों का इस्तेमाल करना है और यह बात बिल्कुल सच भी है| और यही कारण भी हैं के हर रोज़ इनके बाथरूम में साबुन बदल बदल कर रखे जाते हैं और खुद इन्होने ही मजाक मजाक में यह बात कुबूली थी|

हालाँकि अब सलमान एक एक्टर के रूप में काफी सफल बन चुके हैं और अब इनका स्टारडम असल जिंदगी में भी देखने को मिल जाता है|