सलमान खान ने नेवी के जवानों के लिए बनाईं रोटियां, एक हाथ से लगाए पुशअप, कुछ ऐसे भाईजान ने की मस्ती, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सलमान खान को भला कौन नहीं जानता। यह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सलमान खान की गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में होती हैं। यह हिंदी सिनेमा के मेगास्टार हैं। सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से फैंस के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। अब वह भारतीय नौसेना के जवानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान ने इंडियन नेवी के जवानों से मुलाकात की, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि सलमान खान विशाखापट्टनम में इंडियन नेवी सोल्जर से मुलाकात के लिए पहुंचे, जहां पर उन्होंने जवानों के साथ काफी समय व्यतीत किया और सबके साथ मिलकर खूब मस्ती की। भाईजान की यह तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। भाईजान की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि वह जवानों के साथ अलग अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने पूरा दिन इंडियन नेवी सोल्जर के साथ बिताया। काफी लंबे समय के बाद सलमान खान को जवानों के बीच देखा गया है। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान खान जवानों के बीच तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान खान भारतीय नौसेना के साथ दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता ने सफेद रंग की शर्ट के साथ काले रंग की पैंट पहनी है। वहीं उन्होंने इंडियन नेवी की कैप भी पहनी हुई है। सलमान खान ने जवानों के साथ कई तरह के इवेंट में हिस्सा लिया। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान खान सभी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

सलमान खान नेवी फील्ड पर जवानों के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। इस दौरान अभिनेता एकदम रिलेक्स मूड में दिखे। वहीं सलमान खान ने जवानों के साथ मिलकर एक हाथ से पुशअप भी लगाए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता के साथ नेवी जवानों ने भी उनके साथ पुशअप किए हैं। सलमान खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वहीं एक तस्वीर में सलमान खान को अपने हाथ में पेन लिए हुए भी देखा जा सकता है। कई नेवी जवानों ने उनसे ऑटोग्राफ भी मांगे, इस पर सलमान खान में उनकी कैप पर अपने हस्ताक्षर करके दिए।

सलमान खान नौसेना के किचन में भी नजर आए, जहां उन्होंने जवानों के लिए रोटियां बनाई और अपने सादगी भरे अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया।

आपको बता दें कि देश की आजादी को 75 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में सलमान खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।