Site icon NamanBharat

सलमान खान की फिल्म “बजरंगी भाईजान” की मुन्नी ने किया कमाल, हर्षाली मल्होत्रा को भारत रत्न से किया गया सम्मानित

आप सभी लोगों को साल 2015 में आई फिल्म “बजरंगी भाईजान” तो देखी ही होगी। ये फिल्म उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान मुख्य किरदार में नजर आए थे, उनके किरदार को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था।

सलमान खान के साथ अहम रोल में अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे। लेकिन बजरंगी भाईजान में आप लोगों ने एक प्यारी सी बच्ची भी देखी होगी। जी हां, वही बच्ची जो इस फिल्म में कुछ नहीं बोलती थी, लेकिन इसके बावजूद भी उसने अपनी मुस्कान और एक्टिंग से सभी लोगों का दिल जीत लिया था।

जी हां, आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं। हम अब “बजरंगी भाईजान” की मुन्नी की बात कर रहे हैं। बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा को प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए दी है।

हर्षाली मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह अवार्ड लेते हुए नजर आ रही हैं। हर्षाली मल्होत्रा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि “श्री भगत सिंह कोश्यारी (महाराष्ट्र के राज्यपाल) से भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर पुरस्कार पाकर धन्य हो गई हूं।”

फोटो में देखा जा सकता है कि वह सफेद और गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुए नजर आ रहीं हैं। उन्हें पुरस्कार मिलते देख उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

हर्षाली मल्होत्रा को यह पुरस्कार मिलने के बाद उनके फैंस बहुत खुश हैं और उनके द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हर्षाली मल्होत्रा के एक फैन ने यह लिखा है कि “बधाई हो, भगवान आपको हमेशा खुश और सफल बनाए रखें।” वहीं एक अन्य फैन ने यह लिखा है कि “बधाई हो दीदी, आप इसके काबिल हैं। अभी और आने बाकी हैं। भगवान आपका भला करें।”

इतना ही नहीं बल्कि एक और फैन ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि “बधाई हो, आप पर गर्व महसूस कर रहे हैं। तेजी से आगे बढ़ते रहें। भगवान आपका भला करें।” इसी तरह से लगातार लोग उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि सुपरहिट फिल्म “बजरंगी भाईजान” के निर्देशक कबीर खान और फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान को हर्षाली मल्होत्रा ने यह पुरस्कार समर्पित किया है। हर्षाली मल्होत्रा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए यह भी लिखा है कि “मुझ पर विश्वास करने के लिए यह पुरस्कार सलमान खान, कबीर खान और मुकेश छाबड़ा अंकल को समर्पित करना चाहती हूं और पूरी बजरंगी भाईजान टीम को श्री भगत सिंह कोश्यारी (महाराष्ट्र के राज्यपाल) की ओर से भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार।”

आपको बता दें कि “बजरंगी भाईजान” फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा एक पाकिस्तानी लड़की मुन्नी का किरदार निभाते हुए नजर आईं थीं। जो भारत में खो जाती हैं। इस फिल्म में सलमान खान पवन कुमार चतुर्वेदी का किरदार निभा रहे थे, जो मुन्नी की सहायता करते हैं।

यह फिल्म अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है। एक मूक लड़की के रूप में हर्षाली मल्होत्रा को उनके अभिनय के लिए सराहा गया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण नामांकन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। इस श्रेणी में नामांकित होने वाली सबसे कम उम्र के व्यक्ति हर्षाली मल्होत्रा बन गई हैं।

 

 

 

Exit mobile version