हॉस्पिटल से आई संजय दत्त से जुडी यह बड़ी खबर, अभिनेता नें खुद की इस बीमारी के होने की पुष्टि

बॉलीवुड में संजू बाबा की पहचान रखने वाले दिग्गज अभिनेता संजय दत्त को आज की तारिख में देश का लगभग हर शख्स जनता है| अभी हाल ही में ये अपनी आने वाली फिल्मों जैसे ‘सड़क 2’ और ‘केजीऐफ़ 2’ की वजह से खबरों और सुर्ख़ियों का विषय बने हुए थे| अपनी दमदार एक्टिंग के चलते संजय नें बहुत ही तगड़ा फैनबेस बना लिया है जो के उनसे जुडी लगभग हर खबर रखता है| साथ ही अपने इन्स्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर भी संजय काफी एक्टिव रहते हैं लिहाज़ा वहां पर भी खुद से जुडी खबरें वो देते रहते है|

अभी कुछ ही दिनों पहले संजय से जुडी खबरें आई थीं के उन्हें सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| ऐसे में संजय दत्त के फैन्स काफी चिंतित हो गए थे| कई फैन्स में ऐसा डर था के कहीं उनमे कोरोना वायरस का संक्रमण तो नहीं है| हालाँकि इसके बाद कुछ ही घंटो का इंतजार लेकर संजय नें अपने फैन्स को राहत की खबर दे दी के उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है|

.

मालूम हो के संजय को तबियत खराब होने के चलते मुंबई के ही लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था| अब अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर तबीयत को नासाज़ बताते हुए संजय ने काम में थोडा ब्रेक लेने की बात बताई है| उन्होंने बताया के हालाँकि वो कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हैं लेकिन उनकी सां लेने की दिक्त अभी भी लगभग वैसी ही है| ऐसे में आगे इनकी जांच की गयी जिनमे कुछ और बड़ी बाते सामने आई है|

अभी कुछ ही दिनों पहले उनके शरीर की अच्छे से पूर्ण जांच की गयी| जिसमे संजय के अंदर लंग्स का कैंसर होने की पुष्टि डाक्टरों की टीम द्वारा की गयी है| और साथ ही उन्हें अधिक से अधिक आराम करने को कहा गया है| लिहाज़ा संजय नें फैन्स तक यह खबर पहुंचाई है के उन्हें एक लम्बे ब्रेक की जरूरत है| लेकिन जल्द ही वो हालत सुधरते ही फिर से लौटेगे|

संजय की पत्नी मान्यता की माने तो उन्होंने मीडिया के सामने इस बात का ज़िक्र किया है के उनका पूरा परिवार संजय को इस मुश्किल दौर से निकालने का प्रयास कर रहा है| साथ ही उन्होंने बताया के जल्द से जल्द वो संजय को इलाज के लिए यूएस ले जाने वाले हैं| बॉलीवुड एक्टर्स और सलेब्रिटीज़ की खबरे अक्सर लोगों तक पहुँचाने वाले कोमल नोहाट ने कल इन बातों का खुलासा किया|

देखें इन्स्ग्राटाम पोस्ट :

View this post on Instagram

??

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

कल देर शाम अपना बयान मीडिया को देते हुए अभिनेता ने कहा है के उनकी तबीयत फिलहाल काफी सुधर गयी है| पर उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट के लिहाजे से थोड़े वक्त का ब्रेक लेना पड़ सकता है| हालाँकि उन्होंने कहा के किसी को घबराने की जरूरत नहीं है| उन्होंने कहा के वो जल्द ही बिलकुल स्वास्थ्य होकर लौटेंगे|

संजय ने कहा के मुझे बस आप सब के आशीर्वाद और दुआओं की जरूरत है और बाकी भगवान का आशीर्वाद अगर रहा तो उनकी स्थिति जल्द ही पहले जैसी हो जाएगी| साथ ही उन्होंने फैन्स से किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन न करने की अपील भी की|