मशहूर बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की शादी को हो चुके हैं पूरे 22 साल, इस हाल में अर्जुन कपूर हुए थे शादी में शामिल

अपने वक्त के एक मशहूर और जाने माने अभिनेता रहे संजय कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं और लम्बे वक्त से लाइमलाइट से भी संजय पूरी तरह से दूर हैं| आज 17 अक्टूबर, 1965 को जन्मे संजय कपूर की उम्र तकरीबन 55 हो चुकी है| इतने लम्बे वक्त तक फ़िल्मी दुनिया से दूर संजय अब पूरी तरह से अपनी नीजी जिंदगी में मशरूफ हैं| हालाँकि 90 के दशक में संजय नें कई बड़ी फ़िल्में दी हैं जिनमे मोहब्बत, राजा, प्रेम और औजार जैसे नाम शामिल हैं|

संजय की नीजी जिंदगी की बात करें तो इन्होने महीप कपूर संग शाई रचाई हैं| इनकी पत्नी महीप एक एनआरआई हैं जिनके संग 9 दिसंबर, 1997 को संजय शादी के बंधन में बंधे थे| और आज इनकी इस शादी को पूरे 22 साल हो चुके हैं| हालाँकि आज भी ये और इनकी पत्नी महीप एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं और कई बार संजय को भी पत्नी महीप के लिए प्यार का इज़हार करते देखा गया है जो के इनके रिश्ते की नजदीकियों को दर्शाता है|

अभी 9 दिसंबर की बीती तारिख को संजय की शादी की सालगिरह थी और इस मौके पर इन्होने पत्नी महीप को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बधाई दी | संजय की इस पोस्ट की बात करें तो यह तस्वीर इन दोनों की शादी की है जब संजय कपूर और महीप संधू हमेशा के लिए एक दुसरे के हुए थे| पर तस्वीर में एक बच्चा भी नजर आ रहा है जो के आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का एक मशहूर चेहरा बन चूका है|

ये कोई और नही बल्कि वर्तमान के फेमस बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर हैं| शादी में अर्जुन को सफेद रंग का कुरता पहने देखा गया था और उन दिनों की बात करें तो अर्जुन की उम्र तकरीबन 12 से 13 साल ही रही होगी| चाचा संजय की शादी में उस वक्त अर्जुन कुछ सोचते हुए लग रहे थे|

वहीँ अगर बात करें संजय के फ़िल्मी करियर की तो साल 1995 में संजय को पहली बार बॉलीवुड में देखा गया था और ईसिस साल फिल्म ‘प्रेम’ के जरिये इन्होने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया था| पर इनकी पहली फिल्म उतनी अधिक सफल नही रह सकी| इसके बाद संजय की एक और फिल्म आई ‘राजा’ जिसमे इनके साथ माधुरी दीक्षित नजर आई थी और इनकी इस फिल्म को काफी सफलता भी मिली| और इसके कुछ वक्त बाद ही गर्लफ्रेंड महीप संग इन्होने शादी कर ली|

एक एनआरआई होने के साथ साथ संजय की पत्नी महीप उस वक्त की एक फेमस मॉडल और एक्ट्रेस भी हुआ करती थीं जिन्होंने फोटोशूट्स और कई म्यूजिक विडियोज में अपना योगदान दिया है| पर अब महीप और संजय दोनों ही एक्टिंग और कैमरे से पूरी तरह दूर हो चुके हैं और पूरी तरह से अपनी नीजी जिंदगी पर फोकस्ड हैं| आज इनके दो बच्चे भी हैं जिनके नाम शानाया कपूर और जहान कपूर हैं|

संजय की बेटी शनाया कपूर भी इन दिनों कपूर परिवार की लीक पर काफी ध्यान दे रही हैं और जल्द ही फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं|