सपना चौधरी ने शेयर की अपने बेटे की तस्वीर, साथ ही लिखे ये प्यारे शब्द

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने अपने बेहतरीन डांस से सभी लोगों का दिल जीत लिया है। आए दिन यह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। सपना चौधरी ने कुछ महीने पहले ही खुशखबरी दी थी। उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी खबर सुनकर सपना चौधरी के चाहने वाले काफी आश्चर्यचकित हो गए थे। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था कि सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है, वह इसलिए क्योंकि सपना चौधरी ने अपने विवाह के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी थी। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी।

चाहे कुछ भी हो मां बनने के बाद सपना चौधरी को फैंस का बहुत प्यार मिला। हाल ही में सपना चौधरी ने अपनी बेटे के साथ की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। सपना चौधरी ने अपने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। सभी फैंस यही चाहते थे कि उनके बेटे की तस्वीर देखें। सपना चौधरी ने पहली बार अपने बेटे की तस्वीर फैंस के बीच शेयर की है।

सपना चौधरी के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने

https://www.instagram.com/p/CI0IK_Sl2uw/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ने अपने बेटे को गोद में लिया है। यह अपने बेटे को गोद में लेकर गले लगाते हुए खड़ी नजर आ रहीं हैं। सपना चौधरी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए यह लिखा है कि “हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पर रोती है। बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।” अपने बेटे के लिए इस प्यारे से नोट के साथ सपना चौधरी ने तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सपना चौधरी के बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

सपना चौधरी के पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं फैंस

सपना चौधरी के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। सभी लोगों को यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है। इस पोस्ट पर फैंस सपना चौधरी के बेटे के लिए खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस प्यारी सी तस्वीर में सपना चौधरी का बेटा कंधे से लिपट कर सोया हुआ है। सपना चौधरी ने भी अपने प्यारे से बेटे को बड़े प्यार से कंधे पर सुला रखा है। भले ही इस तस्वीर में उनके बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन फैंस जमकर कमेंट करके उनके बेटे पर प्यार लुटा रहे हैं।

आपको बता दें कि इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी के महीने में सपना चौधरी ने हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू से कोर्ट मैरिज की थी। उन्होंने अपने विवाह को सार्वजनिक इसलिए नहीं किया था क्योंकि वीर साहू के परिवार में किसी का निधन हो गया था। सपना चौधरी की शादी बेहद सादगी से हुई थी। इस शादी का खुलासा तब हुआ जब सपना ने अपने बेटे को जन्म दिया था।